राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने शुक्रवार को कहा कि रिकॉल में कुछ 2023-2024 Cadillac Escalade (कैडिलैक एस्केलेड) और Escalade ESV (एस्केलेड ESV), 2023 Chevrolet Silverado 1500 (2023 शेवरले सिल्वरैडो 1500), 2023-2024 Chevrolet Tahoe (2023-2024 शेवरले ताहो) और Suburban 1500 (सबअर्बन 1500), 2023 GMC Sierra 1500 (जीएमसी सिएरा 1500), 2023-2024 GMC Yukon (2023-2024 जीएमसी युकोन) और Yukon XL(युकोन XL) मॉडल शामिल हैं।
एजेंसी ने कहा कि वार्निंग लाइट के बिना, वाहन को कम ब्रेक फ्लूइड के साथ चलाया जा सकता है। जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को कम कर सकता है और दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकता है। वाहन मालिकों के वाहन में मुफ्ट सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा।
वाहन मालिकों को अधिसूचना पत्र 28 अक्तूबर को मेल किए जाने की उम्मीद है। वाहन मालिक 1-800-462-8782 पर GMC कस्टमर सर्विस, 1-800-222-1020 पर शेवरले ग्राहक सेवा या 1-800-458-8006 पर कैडिलैक ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं।