फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनेलिया ने रितेश को गिफ्ट की इलेक्ट्रिक कार Tesla X, जानें कीमत और खासियत

Wed, 20 Dec 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन
Tesla Model X
विज्ञापन
रितेश देशमुख के 39वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने उन्हें Tesla X कार गिफ्ट में दी है जिसके साथ रितेश ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की है। Tesla X एक इलेक्ट्रिक कार है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले हाल ही में भारत में आने वाली पहली टेस्ला इलेक्ट्रिक कार टेस्ला एक्स को मुंबई की सड़कों पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस कार को एस्सार ग्रुप के ग्रुप सीईओ प्रशांत रुईया ने खरीदा है और इसे मुंबई के ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में रजिस्टर्ड कराया गया है।
Trending Videos

भारत में टैक्स फ्री है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला एक्स

इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण इस पर किसी प्रकार का आरटीओ टैक्स या सेस नहीं लगाया गया है। इस कार की कीमत करीब 61 लाख रुपए है। पहले माना जा रहा था कि टैक्स के साथ यह 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) कार है जिसमें सेल्फ ड्राइविंग की भी क्षमता है।

विज्ञापन

एक बार चार्ज होने पर चलती है 470 किमी

Tesla Model X
यह टेस्ला Model X एसयूवी कार है, जो 4-व्हील ड्राइवर के साथ आती है। कार में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एक बार चार्ज होकर 470 किमी का सफर तय कर लेती है। कंपनी का कहना है कि यह सबसे तेज एसयूवी कार है, जो 2.9 सेकेंड में ही 96 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें