दिग्गज कार निर्माता कंपनी फोर्ड अपने एक बड़े प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने वाली है। अगले पांच सालों में फोर्ड एक ऐसी कार को सड़क पर उतारने का प्लान बना रहा है जो बिना ड्राइवर के चलेगी और न ही उसमें कोई स्टीयरिंग व्हीकल होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार को पहले किराए पर चलाया जाएगा। बाद में इसकी बिक्री ग्राहकों को की जाएगाी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क फील्ड्स ने फोर्ड के सिलिकॉन वैली स्थित परिसर में इस बात की घोषणा की।
फोर्ड के इस कदम को मोटर जगत में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फोर्ड के मुख्य तकनीकी अधिकारी राज नायर का कहना है कि, हमने चालक को सहायता देने वाली तकनीकों को पीछे छोड़ दिया है और ग्राहकों की सुविधा के लिए दूरगामी कदम उठाया है।