Ampere प्लेटफॉर्म पर होंगी आधारित
इस साझेदारी का केंद्र बिंदु फोर्ड के लिए विकसित की जाने वाली दो नई इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारें हैं। ये दोनों मॉडल रेनो ग्रुप के Ampere (एम्पीयर) ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। जो पहले से ही कंपनी की नई पीढ़ी की कई इलेक्ट्रिक कारों की नींव है। इन वाहनों का निर्माण उत्तरी फ्रांस में स्थित रेनो के अत्याधुनिक ElectriCity (इलेक्ट्रिसिटी) प्लांट में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - EV Sales: नवंबर 2025 में भारत में विनफास्ट की ईवी बिक्री टेस्ला से छह गुना अधिक, फाडा के आंकड़ों से खुलासा
हालांकि तकनीकी और निर्माण आधार रेनो का होगा, लेकिन इन कारों की डिजाइन पूरी तरह फोर्ड द्वारा की जाएगी, ताकि उनमें ब्रांड की विशिष्ट पहचान, ड्राइविंग डायनामिक्स और अनुभव बरकरार रहे। पहला मॉडल 2028 की शुरुआत में यूरोपीय शोरूम्स में लॉन्च होने की संभावना है और यह क्षेत्र में फोर्ड के अगले बड़े प्रोडक्ट साइकल की शुरुआत करेगा।
यह भी पढ़ें - HR88B-8888: हरियाणा के व्यक्ति ने ₹1.17 करोड़ की बोली को अब बताया 'बेकार', परिवार के दबाव में नहीं किया भुगतान
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी संभावित सहयोग
पैसेंजर इलेक्ट्रिक कारों के अलावा, दोनों कंपनियों ने चुनिंदा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) के लिए संयुक्त प्रोग्राम पर काम करने के इरादे से एक लेटर ऑफ इंटेंट पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यदि यह योजना अंतिम रूप लेती है, तो इसके तहत रेनो और फोर्ड ब्रांड के कमर्शियल वाहन यूरोप के लिए संयुक्त रूप से विकसित और निर्मित किए जाएंगे। यह सेगमेंट दोनों कंपनियों के लिए अहम है, क्योंकि इस क्षेत्र में उन्हें दशकों का अनुभव हासिल है।
यह भी पढ़ें - VIP Number: नोएडा में लगी रिकॉर्ड बोली, वीआईपी नंबर UP16FH 0001 27.5 लाख रुपये में नीलाम
दोनों कंपनियों की ताकतों का मेल
यह साझेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब यूरोपीय ऑटो उद्योग सख्त उत्सर्जन नियमों और तेज़ी से बढ़ते विद्युतीकरण दबाव का सामना कर रहा है। रेनो अपनी मजबूत ईवी तकनीक, एम्पीयर प्लेटफॉर्म और औद्योगिक पैमाने का योगदान देगा। जबकि फोर्ड अपने वैश्विक ब्रांड मूल्य, सॉफ्टवेयर क्षमता और डिजाइन विशेषज्ञता के साथ इस गठबंधन को मजबूती देगा।
उत्तरी फ्रांस में स्थित रेनो का इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क दोनों फोर्ड इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण केंद्र होगा, जहां ईवी और बैटरी इंटीग्रेशन की उन्नत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - Vehicles Ban: हरियाणा में एक जनवरी से एग्रीगेटर फ्लीट में नए पेट्रोल-डीजल वाहन बंद, केवल CNG और EV की अनुमति
कंपनियों की प्रतिक्रिया
रेनो ग्रुप के सीईओ फ्रांस्वा प्रोवोस्ट ने कहा कि यह साझेदारी बड़े स्तर पर सहयोग करने की रेनो की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि फोर्ड जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के साथ मिलकर काम करने से रेनो यूरोपीय बाजार में और अधिक नवोन्मेषी और प्रतिस्पर्धी बन सकेगी।
फोर्ड मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जिम फार्ले ने इसे यूरोप में फोर्ड के भविष्य के लिए एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि रेनो की औद्योगिक क्षमता और ईवी संसाधनों के साथ फोर्ड की डिजाइन और ड्राइविंग पहचान को जोड़कर ऐसी कारें बनाई जाएंगी, जो आधुनिक होने के साथ-साथ "खालिस फोर्ड" अनुभव भी देंगी।
यह भी पढ़ें - ICE: ईवी को लेकर असमंजस बढ़ा, दुनिया भर में कार खरीदार दोबारा पेट्रोल-डीजल वाहनों की ओर लौट रहे हैं
यूरोप की भविष्य की ईवी रणनीति की ओर कदम
संयुक्त विकास, निर्माण और सोर्सिंग के फायदे के साथ यह गठबंधन ऐसे समय में दोनों कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत करेगा। जब यूरोपीय वाहन निर्माता बढ़ती लागत और वैश्विक ईवी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। फोर्ड के लिए यह समझौता यूरोप में उसके ईवी रोडमैप को रफ्तार देगा, वहीं रेनो के लिए एम्पीयर प्लेटफॉर्म की पहुंच और औद्योगिक दक्षता को और विस्तार मिलेगा।
अगर कमर्शियल वाहनों में सहयोग आगे बढ़ता है, तो यह साझेदारी यात्री और वाणिज्यिक, दोनों क्षेत्रों में एक बहुआयामी औद्योगिक गठबंधन का रूप ले सकती है। जो यूरोप के ऑटो उद्योग परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Winter Car Care: सर्दियों में कैसे करें कार की देखभाल? बैटरी, टायर और इंजन को ठंड से बचाने के जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें - EV Battery: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलती, वरना बैटरी की लाइफ होगी कम