फेस्टिव सीजन तक भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं की ओर से पांच नई बाइक्स को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। यह कौन सी बाइक्स हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में दो पहिया वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन बाइक्स ऑफर की जाती हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले फेस्टिव सीजन तक किस कंपनी की ओर से किन नई बाइक्स को लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
हीरो करिज्मा
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को जल्द लाया जा रहा है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस बाइक को 29 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस बाइक में 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जिससे 25 बीएचपी और 30 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। साथ ही छह स्पीड गियरबॉक्स भी इसमें दिया जा सकता है।
Royal Enfield Bullet 350 Red
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड भी अगस्त महीने में नई बाइक को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से नई जनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया जाएगा। इसे 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हंटर 350 के साथ ही यह बाइक भी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सस्ती बाइक्स में से एक होगी।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 310
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 को भी सितंबर महीने में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे नेकेड बाइक के तौर पर लाया जाएगा। हाल में ही टीवीएस और बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने 10 साल पूरे किए हैं। यह बाइक भी बीएमडब्ल्यू 310 की तर्ज पर लाई जाएगी। इससे पहले टीवीएस और बीएमडब्ल्यू की ओर से अपाचे आरआर 310 को भी ऑफर किया जाता है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450
रॉयल एनफील्ड की ओर से बुलेट 350 के अलावा हिमालयन 450 को भी फेस्टिव सीजन के समय पर लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सितंबर के आखिरी में या अक्तूबर तक 450 सीसी सेगमेंट की इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में 450 सीसी इंजन होगा जिससे 40 पीएस की पावर मिलेगी। साथ ही इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है।
ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400
ट्रायम्फ की ओर से भी स्क्रैम्बलर 400 को भी अक्तूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी स्पीड 400 की तरह ही 400 सीसी का इंजन होगा, जिससे 40 पीएस की पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी एक्स शोरुम कीमत को 2.55 लाख रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।