फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automatic Cars: छह लाख रुपये से कम कीमत पर मिलती हैं ये पांच ऑटोमैटिक कारें, मारुति, रेनो हैं शामिल

Thu, 10 Aug 2023 09:34 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कई ऑटोमैटिक कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन कम कीमत पर किन पांच ऑटोमैटिक कारों को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Automatic Car - फोटो : For Reference Only

ऑटोमैटिक कारों को पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसी को देखते हुए कंपनियों की ओर से काफी कम कीमत पर भी इन्हें उपलब्ध करवाया गया है। ऐसी कौन सी कारें हैं, जिनको कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मारुति ऑल्टो के10 - फोटो : maruti suzuki
मारुति ऑल्टो के-10
मारुति ऑल्टो के-10 देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार में से एक है। इसकी कीमत की शुरूआत 5.61 लाख रुपये एक्स शोरुम से हो जाती है। इस ट्रांसमिशन के साथ ऑल्टो के-10 वीएक्सआई वैरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से एक लीटर की क्षमता के इंजन का उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

3 of 6
मारुति एस प्रेसो - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति एस प्रेसो
मारुति की ओर से एस प्रेसो को भी ऑटोमैटिक विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इसके वीएक्सआई वैरिएंट को दो ट्रिम के विकल्प के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर किया जाता है। इसमें एक लीटर की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 5.76 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

4 of 6
रेनो Kwid - फोटो : सोशल मीडिया
रेनो क्विड
रेनो की ओर से क्विड को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है। इसके दो वैरिएंट में एक लीटर इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.12 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सेलेरियो
मारुति की सेलेरियो को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें एक लीटर के पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसके वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.38 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ होती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से वैगन आर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे कंपनी की ओर से मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.54 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें