इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकारों ने काम किया हैं। फिल्म मेकर्स ने पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। इसमें फिल्म के प्लॉट के बारे में बताया गया है। फिल्म में एक एलिमेंट जो खासा ध्यान खींच रही है, वह है एआई-पावर्ड कार जिसका नाम बुज्जी है।
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या यह कार किसी एआई या स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके बनाई गई है। तो जरा रुकिए, हम आपके लिए ये राज खोल देते हैं। निर्माताओं ने इस फ्यूचरिस्टिक वाहन को बनाने के लिए देशी निर्माता महिंद्रा और जयम ऑटोमोटिव की मदद ली है। यहां हम आपको बता रहें कि बुज्जी में ऐसा क्या है, जो इसे इतना खास बनाता है।
बुज्जी के बारे में डिटेल्स साझा करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में हमारी टीम ने पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन, आर्किटेक्चर और परफॉर्मेंस का सिमुलेशन करके कलयुग टीम को एक फ्यूचरिस्टिक वाहन के लिए अपनी दृष्टि को साकार करने में मदद की। वास्तव में, वाहन पीछे के गोलाकार पहिये को चलाने वाले दो महिंद्रा ई-मोटर्स पर चलता है! और जयम ऑटोमोटिव्स ने इसे सब एक साथ जोड़ा है। खेल शुरू होने दें।"