फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Fire: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फट गई, गुजरात की घटना

Wed, 15 May 2024 02:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक घर में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में चार्जिंग के समय आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Lithiumion Battery Fires (For Representation Only) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक घर में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रिक बाइक में उस समय आग लगी जब उसे चार्जिंग पर लगाया गया था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

जिले के रहने वाले महेश भाई ने सिर्फ 15 महीने पहले 80,000 रुपये में यह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी। 

महेश की बेटी ने बाइक की बैटरी निकालकर उसे उनके घर की गैलरी में चार्जिंग के लिए लगा दिया था। महज पांच मिनट बाद ही इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फट गई। जो देखते ही देखते पूरी आग में बदल गई.
विज्ञापन

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत महेश के घर दौड़ पड़े और आग पर काबू पा लिया।

महेश भाई ने इस घटना पर चिंता जताई। लेकिन शुक्र है कि उनकी बेटी उस वक्त बाइक नहीं चला रही थी, जब बैटरी फटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें