फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Enigma Ambier: एनिग्मा का एंबियर इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत और कैसी है रेंज, जानें डिटेल

Thu, 27 Jul 2023 10:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनिग्मा ऑटोमोबाइल की ओर से भारतीय बाजार में नया स्कूटर लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और रेंज कितनी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : enigma automobile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनिग्मा ऑटोमोबाइल की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज में कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसकी कीमत क्या रखी गई है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
एनिग्मा ऑटोमोबाइल की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एंबियर एन8 को लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। जिसे काफी आकर्षक कीमत और फीचर्स के साथ लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन


कितनी दमदार मोटर और बैटरी
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500 वॉट की मोटर दी गई है, जिससे स्कूटर को 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जा सकता है। स्कूटर में 63 वोल्ट 60एएच की बैटरी दी गई है, जिससे स्कूटर को 200 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
एंबियर एन8 की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस स्कूटर को 200 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें 26 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसके साथ इसमें ऑन कनेक्ट एप भी दिया गया है जिसके जरिए कनेक्टिड फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसकी बैटरी को सिर्फ दो से चार घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी गई है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 1.10 लाख रुपये रखा गया है। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस स्कूटर को बुक भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें