फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scooter Care Tips: स्कूटर में इंजन ऑयल जल्दी हो रहा है काला, तो क्या होता है कारण, जानें सबकुछ

Sat, 13 Jan 2024 04:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रखरखाव में लापरवाही के कारण स्कूटर में कई परेशानियां आने लगती हैं। अगर आपके स्कूटर में भी इंजन ऑयल जल्दी काला हो रहा है। तो क्या कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बड़ी संख्या में स्कूटर का उपयोग किया जाता है। कई कंपनियों की ओर से कई तरह के स्कूटर ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके स्कूटर में भी इंजन ऑयल जल्दी काला पड़ जाता है, तो इसके क्या कारण हो सकते हैं। क्या इससे स्कूटर को नुकसान भी होता है, इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्यों होता है इंजन ऑयल काला
स्कूटर में इंजन का सही तरह से ध्यान न रखा जाए तो फिर कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इसमें प्रमुख समस्या इंजन ऑयल का समय से पहले काला होना भी होता है। जब लापरवाही के साथ स्कूटर को चलाया जाता है और लंबे समय तक ऑयल नहीं बदला जाता तब स्कूटर में ऑयल जलने लगता है और इंजन के अंदर गंदगी जमने लगती है। नया ऑयल डलवाने पर यह गंदगी उसमें मिल जाती है और उसे भी खराब कर देती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इंजन को होता है नुकसान
अगर स्कूटर में इंजन ऑयल समय से पहले ही काला हो जाता है तो उससे इंजन को भी नुकसान होता है। नए इंजन ऑयल में जो लुब्रिकेशन होती है, उसे इंजन में पहले से जमा गंदगी खराब कर देती है। जिससे नया ऑयल भी काफी पहले खराब हो जाता है और इंजन को जरूरी लुब्रिकेशन कुछ समय बाद नहीं मिल पाती। जिससे इंजन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं और लंबे समय में इंजन खराब होने का खतरा भी बढ़ने लगता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कैसे मिलेगा समस्या से छुटकारा
अगर स्कूटर में इंजन ऑयल समय से पहले काला होने लगता है। तो आप मैकेनिक से इंजन फ्लश करने के लिए कह सकते हैं। इस प्रक्रिया में नए इंजन ऑयल को स्कूटर में भरा जाता है और कुछ देर के लिए स्कूटर को स्टार्ट कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान नया ऑयल इंजन में हर जगह घूमता है और इंजन में मौजूद गंदगी नए ऑयल में मिल जाती है। इसके बाद उस ऑयल को बाहर निकालकर दोबारा से नया इंजन ऑयल डालकर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें