फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk Texas Taxi: ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा की शुरुआत, 10 कारों पर एक मानव सुरक्षा चालक भी रखा जाएगा

Mon, 23 Jun 2025 02:39 AM IST
ज्योति भास्कर ऑटो डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास।

सार

अमेरिका के टेक्सास में एलन मस्क की कार कंपनी- टेस्ला ने बेहद महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। टेस्ला ने इस शहर के ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। इस प्रारंभिक चरण में बिना ड्राइवर की 10 कारों को एक मानव सुरक्षा चालक के साथ संचालित किया जाएगा। जानिए
विज्ञापन
Tesla - फोटो : Elon Musk/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला कंपनी की बहुप्रतीक्षित रोबोटैक्सी सेवा रविवार दोपहर से ऑस्टिन, टेक्सास में शुरू हो गई। इसमें ग्राहकों से 4.20 डॉलर का एकमुश्त शुल्क लिया जाएगा। इसे स्वचालित ड्राइविंग तकनीक की दौड़ में टेस्ला को अग्रणी बनाने का प्रयास माना जा रहा है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक कार कंपनी के भविष्य के रूप में देखा जा रहा यह विकल्प
मस्क ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा को उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्टिन में केवल 10 कारों को एक मानव सुरक्षा चालक के साथ शुरू किया जाएगा। ऑस्टिन के साउथ कांग्रेस क्षेत्र में रविवार सुबह कई ड्राइवर रहित टेस्ला वाहन देखे गए। इनमें ड्राइवर की सीट खाली थी, लेकिन एक यात्री सीट पर व्यक्ति मौजूद था।

ये भी पढ़ें- Toyota: टोयोटा के चेयरमैन को 33 अरब डॉलर के सौदे में जांच का करना पड़ेगा सामना, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ड्राइवर रहित टेस्ला की कार के कई वीडियो
टेस्ला ने सामने की सीट पर सुरक्षा निगरानी करने वालों को रखने की योजना बनाई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास वाहनों पर कितना नियंत्रण होगा। सोशल मीडिया पर ड्राइवर रहित टेस्ला के वीडियो भी साझा किए गए हैं, लेकिन यह पता नहीं चला कि इनमें यात्री थे या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump vs Musk: मस्क ने मांगी माफी तो ट्रंप ने की सराहना; व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान, कही यह बात

टेक्सास में परमिट अनिवार्य करने वाला कानून सितंबर में लागू होगा, रोबोटैक्सी परीक्षण रोकने की अपील कर रहा डेमोक्रेट खेमा
शुक्रवार को गवर्नर ग्रेग एबॉट ने स्वचालित वाहनों के संचालन के लिए राज्य परमिट अनिवार्य करने वाला कानून हस्ताक्षरित किया। यह कानून एक सितंबर से लागू होगा। डेमोक्रेटिक सांसदों ने टेस्ला से इस कानून के कारण रोबोटैक्सी परीक्षण रोकने का आग्रह किया था। टेस्ला और गवर्नर कार्यालय ने टिप्पणी के लिए कोई जवाब नहीं दिया है।

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें