अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) (एआई) आखिरकार सभी नौकरियों को खत्म कर देगी और यह जरूरी नहीं है कि यह एक बुरी बात है।
अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) (एआई) आखिरकार सभी नौकरियों को खत्म कर देगी और यह जरूरी नहीं है कि यह एक बुरी बात है। पेरिस में एक स्टार्टअप और टेक इवेंट में बोलते हुए मस्क ने गुरुवार को टिप्पणी की, "शायद हममें से किसी के पास कोई नौकरी नहीं होगी।"
विज्ञापन
Viva Tech में अपने वेबकैम भाषण के दौरान, एलन मस्क ने भविष्य की ओर इशारा किया जिसमें नौकरियां "वैकल्पिक" हो जाएंगी। उन्होंने कहा, "यदि आप एक ऐसा काम करना चाहते हैं जो एक शौक की तरह है, तो आप कर सकते हैं।" मस्क ने आगे कहा, "लेकिन अन्यथा, एआई और रोबोट आपको कोई भी गुड्स या सर्विस प्रदान करेंगे जो आप चाहते हैं।"
मस्क ने जोर देकर कहा कि इस परिदृश्य के लिए एक "यूनिवर्सल हाई इनकम" की जरूरत होगी। जिसे यूनिवर्सल बेसिल इनकम के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने इस विचार के बारे में बहुत विस्तार से बात नहीं की। "यूनिवर्सल बेसिक इनकम" (यूबीआई) शब्द बताता है कि सरकार हर किसी को एक निश्चित राशि का भुगतान करती है, भले ही उनकी आय कुछ भी हो।
मस्क ने कहा, "वस्तुओं या सेवाओं की कोई कमी नहीं होगी।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, एआई की क्षमता इतनी तेजी से बढ़ी है कि यूजर, व्यवसाय और नियामक अभी भी सीख रहे हैं कि इस तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए।
मस्क पहले ही एआई के बारे में अपनी चिंताओं को जता चुके हैं। उन्होंने गुरुवार के मुख्य भाषण में कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता तकनीक है। इयान बैंक्स की "कल्चर बुक सीरीज", जो अत्याधुनिक तकनीक द्वारा शासित समाज का एक यूटोपियन काल्पनिक चित्रण है, उसके बारे में मस्क ने कहा, यह "भविष्य के एआई का सबसे अच्छा चित्रण" और सबसे यथार्थवादी रूप है।
मस्क ने सवाल किया कि क्या नौकरियों के बिना दुनिया लोगों को भावनात्मक पूर्ति की अनुमति देगी। मस्क ने कहा, "यह सवाल वास्तव में अर्थ का होगा - अगर कंप्यूटर और रोबोट आपसे बेहतर सब कुछ कर सकते हैं, तो क्या आपके जीवन का कोई अर्थ है?"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि शायद इसमें अभी भी इंसानों की भूमिका है - इसमें कि हम एआई को अर्थ दे सकते हैं।" इसके अतिरिक्त, उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल की निगरानी और प्रतिबंध लगाने की सलाह दी, यह दावा करते हुए कि ये प्लेटफॉर्म "डोपामाइन को बढ़ाने वाले एआई द्वारा प्रोग्राम किए जा रहे हैं।"
बाजार में एआई के बढ़ते प्रचलन से विभिन्न व्यवसायों और रोजगारों पर क्या असर पड़ेगा, इस बारे में कारोबार के अंदरूनी सूत्र हमेशा चिंता जाहिर कर रहे हैं।
सीएनएन के अनुसार, एमआईटी कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब के शोधकर्ताओं ने जनवरी में पाया कि कॉर्पोरेट द्वारा एआई को अपनाने की रफ्तार कुछ लोगों की तुलना में धीमी है और उनकी चिंता है। शोध में यह भी जिक्र किया गया है कि कितनी नौकरियां जिन्हें पहले एआई के लिए संवेदनशील माना जाता था, उस समय नियोक्ताओं के लिए इन्हें ऑटोमैटिक बनाना आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं रहा।
ज्यादातर विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि मानसिक स्वास्थ्य, कला और शिक्षा जैसे मजबूत भावनात्मक बुद्धिमत्ता और पारस्परिक कौशल की जरूरत वाले कई काम में लोगों को एआई से बदलने की जरूरत नहीं होगी।