फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक AI बॉट से न कराएं हर काम': ग्रोक बॉट्स से कंपनी चलाने पर एलन मस्क की सलाह, जानें और क्या कहा?

Sat, 28 Nov 2026 05:46 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एलन मस्क ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे किसी एक ही ग्रोक बॉट पर सारा काम न डालें।
  • हर बॉट को किसी खास काम के लिए तैयार करें और निगरानी के लिए एक मैनेजर बॉट रखें।
  • ज्यादा काम का बोझ डालने पर एआई बॉट भी इंसानी कर्मचारियों की तरह गलतियां कर सकता है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआई की दुनिया में काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क अब चाहते हैं कि लोग 'ग्रोक बॉट्स' को महज एक चैटबॉट नहीं, बल्कि कंपनी के असली कर्मचारियों की तरह देखें। मस्क का मानना है कि आने वाले समय में ये बॉट्स मिलकर पूरी कंपनी चला सकते हैं, लेकिन इसके लिए यूजर्स को अभी से अपनी आदत बदलनी होगी और एक ही बॉट पर सारा बोझ डालना बंद करना होगा।

एक ही बॉट को 'ऑलराउंडर' बनाने की गलती न करें

एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यूजर्स को सलाह देते हुए लिखा कि ग्रोक बॉट्स का इस्तेमाल करते समय उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी देनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे किसी दफ्तर में कर्मचारियों के विभाग बंटे होते हैं। मस्क के मुताबिक, अगर किसी एक ही बॉट को ढेर सारे अलग-अलग काम सौंप दिए जाएं, तो वह भी इंसानी कर्मचारियों की तरह दबाव में आकर काम बिगाड़ सकता है। इसलिए हर बॉट का काम तय होना चाहिए।

मैनेजर बॉट संभालेगा पूरी टीम की कमान

मस्क की इस योजना में सबसे दिलचस्प हिस्सा 'मैनेजर बॉट' का है। आसान शब्दों में समझें तो अगर आपको रिसर्च, शॉपिंग और अपना शेड्यूल संभालने के लिए मदद चाहिए, तो इन तीनों कामों के लिए तीन अलग-अलग बॉट बनाएं। इसके बाद एक चौथा बॉट तैयार करें, जो मैनेजर की तरह इन तीनों को काम बांटे और तालमेल बिठाए। मस्क पहले भी कह चुके हैं कि ग्रोक बॉट को एक बेहद समझदार कर्मचारी की तरह समझना चाहिए, जिससे पूरी कंपनी खड़ी की जा सकती है।

विज्ञापन

 

When using Grok Bots, it is important to create Bots with specialized roles, just like a human company. You can then have a manager bot oversee and coordinate their work. Just like a human employee, if you overload a single bot with a massive array of work, it will start dropping some of the balls.

— Elon Musk (@elonmusk) November 27, 2026 ">http://

डिजिटल कर्मचारी की तरह काम करता है ग्रोक बॉट

  • अगस्त 2026 में बीटा वर्जन के तौर पर लॉन्च हुआ ग्रोक बॉट केवल सवालों के जवाब देने वाला साधारण चैटबॉट नहीं है।
  • यह एक स्वायत्त एआई एजेंट है, जो अपने खुद के क्लाउड कंप्यूटर का इस्तेमाल करके वेबसाइट्स और एप्स चला सकता है।
  • यह पुरानी बातचीत को याद रखने के साथ-साथ कई चरणों वाले मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेता है।
  • अलग-अलग काम के लिए बने ये बॉट्स आपस में जानकारी साझा कर सकते हैं, जिससे टीम वर्क और बेहतर हो जाता है।

यूजर्स ने बनाए 'द ऑफिस' के किरदारों जैसे बॉट

मस्क का यह आइडिया अब जमीन पर भी दिखने लगा है। कई यूजर्स ने दर्जनों बॉट्स की टीम बनाकर प्रयोग शुरू कर दिए हैं, जिनमें कोई सोशल मीडिया संभाल रहा है तो कोई फैक्ट-चेकिंग और वेबसाइट मैनेजमेंट का काम देख रहा है। एक यूजर ने तो मशहूर शो 'द ऑफिस' के किरदारों पर बॉट्स के नाम रख दिए, जिसमें माइकल स्कॉट को मैनेजर और ड्वाइट को फैक्ट-चेकर बनाया गया है। मस्क का असली मकसद यही है कि एक अकेला इंसान एआई वर्कर्स की टीम के दम पर अपना छोटा बिजनेस चला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें