भारत में जल्द ही कुछ बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो सकते हैं। इनमें होंडा से लेकर यामाहा, हीरो, बजाज जैसी कंपनियां शामिल हैं। आने वाले स्कूटर्स में क्या खास होगा आइए जानते हैं।
देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लगातार नए उत्पाद पेश किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही भारत में कई बड़ी कंपनियां अपने स्कूटर पेश कर सकती हैं। इनमें क्या खासियत होगी, क्या रेंज मिलेगी और क्या कीमत हो सकती है। इस खबर में जानते हैं।
विज्ञापन
हीरो Vida
2 of 7
हीरो विडा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो भी इस महीने में ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सात अक्तूबर को ही इस सेगमेंट में कदम रखते हुए नया स्कूटर पेश करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद कम से कम 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसका मुकाबला TVS iQube, Ola S1, Bajaj Chetak, Ather 450X जैसे ई-स्कूटरों से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 2022 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कंपनी होंडा भी जल्द भारत में एक्टिवा ब्रॉन्ड के तहत अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसमें मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन भी दिए जाएंगे। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये तक हो सकती है।
एक और जापानी कंपनी यामाहा भी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल की शुरूआत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें 19.2 ah की लिथियम ऑयन बैटरी लगाई जा सकती है। इस बैटरी से स्कूटर को 2.5KW की मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
सुजुकी भी भारत में बर्गमैन को इलेक्ट्रिक अवतार में ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग भी कर रही है। अभी तक इस स्कूटर की कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन संभावना है कि सिंगल चार्ज में इसे 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
भारत में टीवीएस की ओर से आई-क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले ही लाया जा चुका है। अब कंपनी आई-क्यूब एसटी का नया वैरिएंट पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले एक से दो सालों में कई इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लॉन्च कर सकती है।
भारत की एक और कंपनी बजाज भी जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नया स्कूटर उतार सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा चेतक को भी और बेहतर बनाया जा सकता है।