Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने एलान किया है कि वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोसीजर (WLTP) के मुताबिक, उसकी IONIQ 6 इलेक्ट्रिक सेडान कार एक बार फुल चार्जिंग पर 614 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देगी।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि ह्यूंदै मोटर समूह की एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी विकसित करने की प्रतिबद्धता का फायदा IONIQ 6 के ग्राहकों को मिलेगा। इससे तनाव मुक्त ड्राइविंग परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की रेंज मिलेगी। 13.9 kWh प्रति 1100 किमी की WLTP-रेटेड ऊर्जा खपत के साथ, IONIQ 6 बाजार में सबसे ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट (ऊर्जा-कुशल) इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में से एक होगी, जब यह इस साल के आखिर में यूरोप और उसके बाद के वर्ष में उत्तरी अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर कंपनी में सब-मिड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेंटर के प्रमुख जे हो हुह ने कहा, "IONIQ 6 के विकास की शुरुआत से, हमने इसे अग्रणी ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ईवी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों में वैश्विक लीडर बनने के लिए, हम बेस्ट पॉसिबल ईवी परफॉर्मेंस और ओनरशिप एक्सपीरियंस देने करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
4 of 7
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
बैटरी चार्जिंग
IONIQ 6 का शानदार ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज परफॉर्मेंस वास्तिवकता में ह्यूंदै मोटर ग्रुप के ईवी के लिए डेडिकेटेड आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी), और इलेक्ट्रिफाइड स्ट्रीमलाइनर के अल्ट्रा-लो विंड रेजिस्टेंस द्वारा संभव हो पाया है। ई-जीएमपी ऑप्टिमल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस देता है। इससे बैटरी 800V अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है और किसी अतिरिक्त कंपोनेंट या एडेप्टर की जरूरत के बिना 400V चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
ईवी के लिए विशेष रूप से एक प्लेटफॉर्म होने का मतलब यह भी है कि ह्यूंदै मोटर यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहनों को बेहतर ढंग से डिजाइन करने में सक्षम है। E-GMP के साथ, IONIQ 6 एक वर्कस्टेशन या पहियों पर एक पोर्टेबल पावर बैंक हो सकता है, जो ग्राहकों की विविध, चलते-फिरते जीवन शैली में फिट होने के लिए नए-नए इस्तेमाल सुझाता है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Ioniq 6 Electric Car
- फोटो : Hyundai
IONIQ 6 के लिए सबसे कम ड्रैग गुणांक कैसे हुआ हासिल
ह्यूंदै मोटर ने व्यापक एयरोडायनमिक डिजाइन और इंजीनियरिंग के जरिए IONIQ 6 की ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज को बढ़ाया है। वाहन का ड्रैग कोशेंट 0.21 कंपनी के वाहन लाइनअप में सबसे कम है और उद्योग में सबसे कम है।
मॉडल की स्ट्रीमलाइन मौजूदगी और कई डिजाइन एलिमेंट्स, जैसे कि एक एक्टिव एयर फ्लैप, व्हील एयर कर्टेन, इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर और व्हील गैप रिड्यूसर, ने IONIQ 6 के एयरोडायनमिक परफॉर्मेंस को काफी हद तक बढ़ाया है। जो इसे दुनिया भर में सबसे स्लीक वाहनों में से एक बनाता है। खासतौर पर, व्हील गैप रिड्यूसर व्हील वेल के आसपास एयरोडायनमिक परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट बम्पर और टायरों के बीच खाली जगह को कम करता है। ह्यूंदै के इस आविष्कार ने इलेक्ट्रिफाइड स्ट्रीमलाइनर में यात्रियों के सवारी आराम के लिए एक लंबा व्हीलबेस देना संभव बना दिया। साथ ही साथ अपने छोटे फ्रंट ओवरहांग के कारण एयरोडायनमिक चुनौतियों पर काबू पा लिया।