फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati: डुकाटी ने अपनी इलेक्ट्रिक रेस बाइक V21L को किया पेश, टेस्टिंग के लिए पहुंची ट्रैक पर

Tue, 21 Dec 2021 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ducati MotoE (डुकाटी मोटोई) इलेक्ट्रिक रेस बाइक पहली बार ट्रैक पर पहुंची है। इस हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल को मिसानो वर्ल्ड सर्किट मार्को साइमनसेली में आधिकारिक डुकाटी राइडर और टेस्ट राइडर, मिशेल पिरो ने चलाई।
विज्ञापन
Ducati MotoE - फोटो : Ducati India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ducati MotoE (डुकाटी मोटोई) इलेक्ट्रिक रेस बाइक पहली बार ट्रैक पर पहुंची है। इस हाई परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल को मिसानो वर्ल्ड सर्किट मार्को साइमनसेली में आधिकारिक डुकाटी राइडर और टेस्ट राइडर, मिशेल पिरो ने चलाई।
विज्ञापन


डुकाटी मोटोई इलेक्ट्रिक रेस बाइक के प्रोटोटाइप को "V21L" कोडनेम दिया गया है। मशीन को डुकाटी कोर्स टीम और डुकाटी आर एंड डी इंजीनियरों द्वारा मिलकर तैयार किया गया है। इसे डेव्लप करने की प्रक्रिया के दौरान उभरने वाली सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में बैटरियों का आकार, वजन और रेंज शामिल है।

बेहतर परफॉर्मेंस, वजन कम करने और पावर की लगातार डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा डुकाटी ने एक बेहतर कूलिंग सिस्टम के विकास पर भी ध्यान दिया है।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में, डुकाटी ने डोर्न स्पोर्ट्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और साल 2023 से FIM Enel MotoE (एफआईएम एनल मोटो-ई) विश्व कप के लिए इलेक्ट्रिक रेस मोटरसाइकिलों का एकमात्र आपूर्तिकर्ता बन गया है।

फिलहाल Energica की Ego Corsa रेस बाइक का इस्तेमाल सभी टीमें कर रही हैं। हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी डोर्न स्पोर्ट्स के साथ अपनी साझेदारी को रिन्यू नहीं करेगी। इसका 4 साल का कॉन्ट्रेक्ट साल 2022 में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें