फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Test: इस राज्य में अब एआई से होगा ड्राइविंग टेस्ट, इन शहरों में बनेंगे खास ट्रैक, जानें डिटेल

Fri, 01 Sep 2023 03:27 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क पर वाहनों की सुरक्षा के लिए ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तकनीक के उपयोग की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस राज्य में नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
automated driving track - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के एक राज्य में जल्द ही नई तकनीक के जरिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस राज्य में नई तकनीक से टेस्ट की तैयारी हो रही है। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि राज्य के किन शहरों में खास ट्रैक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


नई तकनीक से होगा टेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में जल्द ही नई तकनीक से ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के जरिए ड्राइविंग टेस्ट लिए जाने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में मोटर वाहन परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एआई टेस्ट लागू करने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन


क्या होगा खास
जानकारी के मुताबिक ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक लाइसेंस के लिए जरूरी 24 पाइंट्स में से सात का मूल्यांकन करेंगे। इसमें दो पहिया, हल्के और भारी वाहनों के साथ ही सभी तरह के मोटर वाहन के टेस्ट के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें कई तरह के टेस्ट होंगे। इनमें आठ बनाना, एच ट्रैक, जिग-जैग, ग्रेडिएंट, जेबरा क्रॉसिंग, रिवर्स ट्रैक जैसे कई टेस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन


किन शहरों में होगी शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य कुल 17 शहरों में इसकी शुरुआत हो सकती है। इनमें मुंबई, अमरावती, नागपरु, बुलढाणा, नागपुर ग्रामीण, नागपुर पूर्व, नांदेड़, पुणे, अहमदनगर, कोल्हापुर, ठाणे, पनवेल जैसे शहरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

क्या होगा फायदा
महाराष्ट्र में अगर एआई के साथ ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत होती है। तो इसका फायदा यह होगा कि टेस्ट प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक हो जाएगी। जिसके कारण किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी और सही नतीजे मिलने के कारण सिर्फ ऐसे ही लोगों को लाइसेंस मिल पाएगा, जो सुरक्षित तरीके से वाहन को चलाएंगे। ऐसा होने पर सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आ पाएगी।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें