फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Tariff: ट्रंप ने मैक्सिको से आयातित वाहनों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी

Tue, 08 Oct 2024 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपब्लिकन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने 5 नवंबर के चुनाव से पहले अपने संरक्षणवादी व्यापार बयानबाजी को तेज करते हुए मैक्सिको से आयातित वाहनों पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने 5 नवंबर के चुनाव से पहले अपने संरक्षणवादी व्यापार बयानबाजी को तेज करते हुए मैक्सिको से आयातित वाहनों पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही है। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस का सामना कर रहे ट्रंप ने पहले वादा किया था कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो घरेलू ऑटो उद्योग की मदद के लक्ष्य के साथ आयातित कारों और ट्रकों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। लेकिन विस्कॉन्सिन के जूनो में एक हवाई अड्डे पर एक रैली में बोलते हुए ट्रंप ने इस आंकड़े को दोगुना कर दिया। 
विज्ञापन

ट्रंप ने रविवार को चुनावी रैली में कहा, "अगर हमें ऐसा करना पड़ा तो हम 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम उन कारों को अमेरिका में नहीं आने देंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ने आठ दिनों में चौथी बार विस्कॉन्सिन में प्रचार किया। जिससे यह पता चलता है कि चुनाव से एक महीने से भी कम समय पहले उनका अभियान इस राज्य को कितना महत्व दे रहा है। जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि विस्कॉन्सिन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस को थोड़ी बढ़त हासिल है। जबकि चार साल पहले इस राज्य ने ट्रंप के बजाय राष्ट्रपति जो बाइडन को वोट दिया था। 

हैरिस और ट्रंप दोनों ने मिशिगन, पेनसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में बहुत ज्यादा समय, पैसा और संसाधन खर्च किए हैं। जिन्हें अमेरिकी चुनावी कॉलेज में जीत की कुंजी माना जाता है। ट्रंप ने 2016 में डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ राष्ट्रपति बनने के लिए इन राज्यों में बड़ी जीत हासिल की थी।

बाइडन ने भी 2020 में यही किया। हैरिस ने गुरुवार को विस्कॉन्सिन में पूर्व रिपब्लिकन अमेरिकी कांग्रेस सदस्य लिज चेनी के साथ प्रचार किया। जूनो में ट्रंप की रैली बटलर, पेनसिल्वेनिया में एक रैली आयोजित करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुई। बटलर वही जगह है जहां जुलाई में उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। 

ट्रंप ने टैरिफ पर अपनी टिप्पणी तब की जब उन्होंने अमेरिकी ऑटो उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने कहा है कि उनकी योजनाओं से वाहनों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

मेक्सिको ने 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका को लगभग तीन मिलियन (30 लाख) वाहन निर्यात किए। जिनमें से लगभग आधे निर्यात डेट्रायट थ्री ऑटोमेकर्स के थे। जनरल मोटर्स (जीएम), फोर्ड मोटर कंपनी (एफ) और स्टेलेंटिस (एसटीएलए) को डेट्रायट की थ्री ऑटोमेकर्स (तीन वाहन निर्माता कंपनियां) कहा जाता है। 

टैक्स पॉलिसी सेंटर थिंक टैंक ने कहा है कि मैक्सिकन वाहन निर्यात पर भारी टैरिफ "संभवतः मोटर वाहनों, घरेलू और आयातित, पुरानी कारों और नई कारों की लागत को बढ़ा देगा।"

ट्रंप ने पहले 2016 में राष्ट्रपति और उम्मीदवार के रूप में मैक्सिको से आने वाली कारों पर बड़े टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। वाहन निर्माताओं ने 2019 में कहा था कि मैक्सिकन ऑटो और कंपोनेंट पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने से उद्योग पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और वाहनों की लागत बढ़ सकती है। 

ट्रंप ने जूनो में अपने लगभग दो घंटे के भाषण के शुरुआती हिस्से में बाइडन प्रशासन की तूफान हेलेन को लेकर प्रतिक्रिया की आलोचना की। इस तूफान ने दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया और 227 लोगों की जान ले ली। इसमें लाखों लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा।

ट्रंप ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि हैरिस ने लोगों को "असहाय" कर दिया है।

ट्रंप ने जूनो में भीड़ से कहा, "यह किसी तूफान या आपदा या तूफान के लिए अब तक की सबसे खराब प्रतिक्रिया है।" 
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की प्रशासक डीन क्रिसवेल ने एबीसी के "दिस वीक" कार्यक्रम में प्रशासन की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि एजेंसी के पास पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।

क्रिसवेल ने कहा, "हम उन जगहों पर महत्वपूर्ण वस्तुओं को पहुंचाना जारी रखते हैं, जहां पहुंचना मुश्किल है।" क्रिसवेल ने ट्रंप और अन्य रिपब्लिकन के इस दावे को "बेहद हास्यास्पद और बिल्कुल झूठा" बताया कि फेमा का फंड अवैध रूप से देश में प्रवासियों के लिए भेजा जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें