एलिवेटेड स्टेशनों पर 'आधी ऊंचाई' वाले पीएसडी होंगे, जबकि भूमिगत स्टेशनों पर 'पूरी ऊंचाई' वाले दरवाजे लगाए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड स्टेशनों के लिए पीएसडी फेज-3 की पिंक और मैजेंटा लाइनों पर लगे दरवाजों से मेल खाएंगे। इसके उलट, 27 भूमिगत स्टेशनों पर 2.15 मीटर ऊंचे फुल-हाइट पीएसडी होंगे। जो लगभग 40 किलोमीटर के भूमिगत कॉरिडोर में फैले होंगे।
इस समय, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में फुल-हाइट पीएसडी शामिल हैं। जबकि पिंक, मैजेंटा और येलो लाइन के छह स्टेशनों पर हाफ-हाइट वाले पीएसडी हैं।
फेज-4 का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है
अधिकारियों ने बताया कि फेज-4 विस्तार परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। जिसमें 2026 तक कुल 65 किलोमीटर के तीन प्राथमिक कॉरिडोर को पूरा करने की योजना है। दिसंबर 2019 में शुरू होने के बावजूद, 2020 से 2022 तक कोविड-19 महामारी और पेड़ काटने की अनुमति में देरी के कारण प्रगति बाधित हुई थी।