फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohalla Bus Scheme: दिल्ली में इस महीने शुरू हो सकती हैं 23 यात्री सीटों वाली 'मोहल्ला बस', जानें डिटेल्स

Tue, 02 Jul 2024 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार एक महीने के अंदर मोहल्ला बस योजना शुरू करने के लिए तैयार है। यह योजना लगभग 2,180 नौ-मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की है ताकि आस-पास या फीडर बस सेवाएं दी जा सकें।
विज्ञापन
Delhi Mohalla Bus - फोटो : Twitter/@kgahlot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार एक महीने के अंदर मोहल्ला बस योजना शुरू करने के लिए तैयार है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बस के स्वीकृत प्रोटोटाइप के निरीक्षण के लिए एक समिति का गठन किया है। यह योजना लगभग 2,180 नौ-मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की है ताकि आस-पास या फीडर बस सेवाएं दी जा सकें। ये बसें सीमित सड़क चौड़ाई या ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस के प्रोटोटाइप को मंजूरी दे दी गई है। एक अधिकारी ने कहा, "बस का निरीक्षण इस समय मानेसर में चल रहा है, जो केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) का पालन कर रहा है। मंत्री ने विभाग के विनिर्देशों के आधार पर बस की समीक्षा के लिए एक समिति भी बनाई है।" 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस निरीक्षण प्रक्रिया में लगभग पंद्रह दिन लगने की उम्मीद है और इसे 7 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद, बसों को सड़कों पर एक सप्ताह का ट्रायल किया जाएगा। 

समिति में डीआईएमटीएस, डीटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हैं। परीक्षण के बाद, उत्पादन क्षमता के आधार पर, मैन्युफेक्चरिंग कंपनी को आदेश दिए जाएंगे। बसों की शुरुआती बैच मिलते ही योजना शुरू कर दी जाएगी। बसों में ब्लू और ग्रीन कलर स्कीम होगी और उन पर 'मोहल्ला बस' लिखा होगा।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस साल मार्च के महीने में राजघाट बस डिपो में एक प्रोटोटाइप का निरीक्षण किया था और विधानसभा बजट सत्र में जाने के लिए इसमें यात्रा की थी। इसके जरिए उन्होंने दिल्ली के भीतर छोटे रूट्स के लिए बस के डिजाइन पर रोशनी डाली थी। 
 
विज्ञापन

23 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली ये बसें पहले और आखिरी मील की कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में काम करेंगी। इसके अलावा, 25 प्रतिशत सीटें गुलाबी रंग की होंगी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महिलाओं को 'पिंक पास' के जरिए मुफ्त सवारी भी मिलेगी।

2025 के आखिर तक दिल्ली में 10,480 बसों का बेड़ा रखने का लक्ष्य है, जिनमें से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें होंगी। जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में खासा इजाफा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें