बिना तारीख वाले इस वीडियो में पश्चिम दिल्ली स्थित पश्चिम विहार में एक व्यस्त सड़क पर Isuzu V-Cross चलाते हुए दिखाया गया है। वह कार को सड़क के बीचोंबीच इस तरह खड़ा करता है कि वह आने वाले ट्रैफिक को रोक लेती है। वीडियो में Isuzu पिकअप ट्रक के पीछे खड़ी वाहनों की कतार दिखाई देती है। जबकि कार चलाने वाला और उसके साथ यात्रा कर रही एक अन्य महिला कैमरे के सामने पोज देने के लिए कार से बाहर निकलते हैं।
यह व्यक्ति, जो सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स में से एक लगता है, बाद में उसी कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखा गया। उसे चलती गाड़ी से दरवाजा खुला रखकर वीडियो शूट करते हुए देखा गया। जहां उसका एक हाथ स्टीयरिंग पर था, वहीं दूसरे हाथ का इस्तेमाल वह तेज रफ्तार में वीडियो शूट करने के लिए कर रहा था।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं। जहां कई लोगों ने व्यक्ति द्वारा किए गए सड़क स्टंट की आलोचना की। वहीं अन्य लोगों ने दिल्ली पुलिस से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि एक मिसाल कायम किया जा सके। इस सप्ताह की शुरुआत में, नोएडा पुलिस ने होली समारोह के दौरान वाहन स्टंट के अपने वीडियो वायरल होने के बाद तीन इंफ्यूएंसर्स पर कार्रवाई की। दोनों ही मामलों में, नोएडा पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की छह धाराओं का उल्लंघन करने के लिए 33,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया।
हाल के वर्षों में इस तरह के यातायात उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है। जहां प्रभावशाली लोग तस्वीरें क्लिक करने या वीडियो शूट करने के लिए सड़क में चलने वाले अन्य मुसाफिरों को खतरे में डालते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऐसी हरकतों को लेकर आगाह किया है। नहीं तो उन्हें यातायात नियमों को तोड़ने के लिए कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।