फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी में जरूरत से ज्यादा हो रही है पेट्रोल की खपत, इन चार तरीकों से पाएं परेशानी से छुटकारा

Sun, 11 Jun 2023 01:11 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार भी जरूरत से ज्यादा पेट्रोल की खपत कर रही है, तो किन चार तरीकों को ध्यान में रखते हुए आप परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नई कार खरीदने पर हम कार का काफी ध्यान रखते हैं और इसी कारण कार का एवरेज भी काफी अच्छा मिलता है। लेकिन कुछ समय बाद अगर आपकी कार का एवरेज कम हो जाए तो इसके कुछ कारण होते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही चार कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

गलत ड्राइविंग आदत

2 of 5
Car Driving and Car Clutch - फोटो : For Reference Only

अक्सर लोग सही तरह से कार चलाना नहीं जानते। जिससे कार चलाने पर एवरेज कम हो जाता है। कुछ लोग काफी तेजी से गियर शिफ्ट करते हैं, अचानक और तेज ब्रेक लगाते हैं और एक स्पीड पर कार को चलाने की कोशिश नहीं करते। ऐसी कुछ खराब आदतों के कारण कार का एवरेज काफी कम हो जाता है। अगर इन्हें सुधारा जाए तो फिर आपकी कार एक बार फिर अच्छा एवरेज देना शुरू कर सकती है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
 

विज्ञापन

फ्यूल क्वालिटी

3 of 5
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी कार में तेल भरवाएं तो कोशिश करें कि फ्यूल को अच्छे पेट्रोल पंप से भरवाएं। ईंधन की क्वालिटी अगर खराब हो तो इससे इंजन पर ज्यादा भार पड़ता है और कई बार खराब ईंधन के कारण दूषित तत्व भी इंजन तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं और इससे एवरेज पर बुरा असर भी होता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

इंजन ऑयल सही चुनें

4 of 5
engine oil new - फोटो : istock
अलग अलग कंपनियां अपनी कारों के लिए अलग अलग ग्रेड और क्वालिटी के इंजन ऑयल का उपयोग करने का सुझाव देते हैं। कभी-भी अपने मुताबिक इंजन ऑयल को या फिर कुछ पैसों की बचत के लिए किसी ऐसे इंजन ऑयल को नहीं डलवाना चाहिए, जो आपकी कार को नुकसान पहुंचाए। गलत इंजन ऑयल के कारण भी कार का एवरेज कम हो जाता है। इसलिए सही ग्रेड और क्वालिटी के इंजन ऑयल का ही उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में परेशानी

5 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
अगर आपकी कार में ईंधन की खपत काफी ज्यादा हो रही है तो फिर संभव है कि कार के इंजन में कोई परेशानी हो। फ्यूल इंजेक्टर में कचरा, ऑक्सीजन सेंसर में परेशानी, एयर फिल्टर का चोक होना, स्पार्क प्लग खराब होना और ऐसे ही कुछ अन्य कारणों से भी कार का एवरेज काफी कम हो जाता है। इसलिए अगर किसी अच्छे मेकैनिक को कार दिखाई जाए तो इंजन में आने वाली परेशानी को ठीक करवाकर कार से बेहतर एवरेज लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें