TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने हाल ही में भारतीय बाजार में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए अवतार में लॉन्च किया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, 2022 iQube ई-स्कूटर को अब कई नए फीचर्स के साथ-साथ एक बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज में इजाफा हुआ है। नया 2022 iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सीधे तौर पर नए Ola S1 (ओला एस1) इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देता है। यहां हम आपको बता रहे हैं इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या समानता और फर्क है।
TVS iQube ST Range Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
फीचर्स में क्या है फर्क
नए TVS iQube ई-स्कूटर के फीचर्स की बात करें, तो इसे कुछ प्रमुख फीचर्स अपडेट मिले हैं। इसमें अब 5-इंच का फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जबकि 'S' वैरिएंट में इसके बजाय 7-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। 'ST' वैरिएंट पर, टीवीएस 7-इंच टचस्क्रीन की पेशकश करके चीजों को थोड़ा और आगे ले जाती है। ST वैरिएंट में 32-लीटर का बड़ा स्टोरेज मिलता है, जबकि अन्य में 17-लीटर स्टोरेज मिलता है। साथ ही, S और ST वैरिएंट में एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलता है।
TVS iQube को अब एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश अलर्ट, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, सर्विस अलर्ट, इनकमिंग कॉल/मैसेज अलर्ट, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क की गई लोकेशन, कार्बन फुटप्रिंट ट्रैकर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अब इसमें Amazon Alexa (अमेजन एलेक्सा) सपोर्ट भी उपलब्ध है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
दूसरी ओर, Ola S1 कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आता है जैसे कि फुल LED लाइटिंग पैकेज और नेविगेशन के साथ 7.0-इंच टच डिस्प्ले। यह डिस्प्ले 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है और वाईफाई, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। S1 Pro में क्रूज कंट्रोल, वॉयस असिस्ट और हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
TVS iQube ST Range Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
ड्राइविंग रेंज
TVS iQube में 5.1 kWh बैटरी पैक मिलता है। जिससे यह एक बार फुल चार्ज करने पर 145 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है। वहीं Ola S1 में 3.97kWh बैटरी पैक मिलता है और यह एक बार फुल चार्ज में 181 किमी रेंज देता है।
TVS iQube S Range Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
कीमत में कितना अंतर
2022 iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट्स- TVS iQube, iQube S और iQube ST में लॉन्च किया गया है। TVS iQube सीरीज की कीमत की शुरुआती कीमत 98,564 रुपये है, जो 1,08,690 रुपये तक जाती है। TVS iQube की कीमत 98,564 रुपये रखी गई है। वहीं, TVS iQube S की कीमत 1,08,690 रुपये तय की गई है। यह फेम और राज्य सब्सिडी के साथ दिल्ली की ऑन-रोड कीमतें हैं। जबकि TVS iQube ST वैरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
दूसरी ओर, हाल ही में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो की नई कीमत अब 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।