फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वर्जन में आ रही टाटा नैनो, पीएम मोदी के हाथों 28 नवंबर को होगी लॉन्चिंग

Thu, 23 Nov 2017 10:57 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टाटा नैनो जेनएक्‍स
विज्ञापन
देश की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो एक बार फिर से बाजार में धमाल मचाने जा रही है। इस बार यह कार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। इलेक्ट्रिक टाटा नैनो के लिए टाटा मोटर्स और कोयम्बटूर स्थित कंपनी जायेम ऑटोमोटिव ने साझेदारी की है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जायेम मोटर्स कार की बॉडी तैयार करेगी जिसमें बाद में इलेक्ट्रिक मोटर फिट कर दी जाएगी। इस कार को Jayem Neo के नाम से उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: Royal Enfield 'बुलेट' को टक्कर देने आ रहीं ये तीन दमदार बाइक, फीचर्स जान लीजिए

इलेक्ट्रिक टाटा नैनो एक बार चार्ज होकर 150 किमी का सफर कर सकेगी। कार की लॉन्चिंग के बारे में आने वाले कुछ दिन में घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला कैब की ओर से टाटा मोटर्स को पहले ही 400 इलेक्ट्रिक नैनो के ऑर्डर मिल चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था। देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा यह कहा जा सकता है कि अगर ई-नैनो सही कीमत और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आती है तो यह काफी सफल इलेक्ट्रॉनिक-कार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें