फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: इलेक्ट्रिक वाहनों की मंदी के बावजूद BYD यूरोपीय संघ में बनाएगी दूसरा प्लांट, खास है वजह

Sat, 08 Jun 2024 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में मंदी के बावजूद, चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज BYD यूरोपीय संघ में अपना दूसरा प्लांट लागने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज BYD अभी भी यूरोप में दूसरा कारखाना बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में मंदी के चलते हाइब्रिड कारों को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक ग्रुप कार्यकारी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

स्टेला ली, कंपनी की यूरोप और अमेरिका की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ की उस जांच को भी दरकिनार कर दिया, जिससे चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ लग सकता है।

ली ने गुरुवार को मोनाको में टॉप मार्केज ऑटो शो में एक इंटरव्यू में कहा, "जब आपकी प्रतिस्पर्धा आपसे चिंतित होती है, तो इसका मतलब है कि आप बहुत अच्छे हैं।"

ली ने कहा कि हंगरी में BYD का यूरोप का पहला कारखाना अगले साल के आखिर तक उत्पादन शुरू कर देगा। कंपनी अभी भी अध्ययन कर रही है कि वह एक नया कारखाना कहां बना सकती है और "जब समय सही होगा तो हम दूसरे प्लांट में निवेश करेंगे।"

कई यूरोपीय संघ देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गिरावट के साथ, BYD प्लग-इन हाइब्रिड वाहन (PHEV) लॉन्च कर रहा है। जैसे कि Seal U DM-i (सील यू डीएम-आई), जिसे मोनाको इवेंट में पेश किया गया था।

ऐसी कारों में एक कंब्शन इंजन और एक मिड-साइज की इलेक्ट्रिक बैटरी दोनों होती है। जिन्हें चार्ज करने के लिए प्लग इन किया जा सकता है।

ली ने कहा कि कार खरीदारों के लिए, PHEV "टेक्नोलॉजी का आनंद लेने के लिए पहला कदम" हैं। BYD ने पिछले साल 15 लाख PHEV बेचे, जो उसकी वैश्विक बिक्री का आधा हिस्सा है।

 
विज्ञापन

आलोचकों का कहना है कि PHEV भारी होते हैं और ये बहुत ज्यादा पेट्रोल की खपत करते हैं। जिससे पर्यावरण के लिए हानिकारक उत्सर्जन होता है, जब उन्हें चार्ज नहीं किया जाता है।

ली ने कहा कि ऐसी कारें उन उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकती हैं जो पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन न होने के बारे में चिंतित हैं और इलेक्ट्रिक कारों की रेंज के बारे में "चिंता" रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें