सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स का दौर
CES 2026 में सबसे बड़ा बदलाव सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स यानी SDV को लेकर दिखेगा। अब कारों को सिर्फ हार्डवेयर नहीं, बल्कि चलते-फिरते कंप्यूटर के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाली कारें स्मार्टफोन की तरह ओवर-द-एयर अपडेट्स के जरिए समय के साथ नई सुविधाएं हासिल कर सकेंगी। यानी कार खरीदने के बाद भी उसका अनुभव लगातार बेहतर होता रहेगा। वाहन निर्माता अब नई कार दिखाने से ज्यादा यह साबित करने में जुटे हैं कि उनकी गाड़ियां फैक्ट्री से निकलने के बाद भी विकसित होती रहेंगी।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का सबसे बड़ा कारण
एजेंटिक AI: आपकी कार बनेगी फैसला लेने वाली साथी
इस बदलाव की सबसे अहम कड़ी है एजेंटिक AI (एआई)। इसका मतलब है कि कार सिर्फ आपके आदेश का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि खुद हालात समझकर फैसले लेगी। रास्ता चुनना, ट्रैफिक और एनर्जी मैनेजमेंट, चार्जिंग या रुकने की योजना, ये सब काम AI खुद करेगा। ड्राइवर को बस सामान्य भाषा में जरूरत बतानी होगी। यह तकनीक निजी कारों के साथ-साथ डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स वाहनों के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: नए साल की रात दिल्ली में 20,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के जमकर कटे चालान
नेविगेशन और ड्राइविंग होगी कम तनाव वाली
सीईएस 2026 में नेविगेशन ऑन ऑटोपायलट जैसी तकनीकों पर भी जोर रहेगा। इसमें कार तय रूट पर खुद लेन बदलने, स्पीड एडजस्ट करने और इंटरचेंज संभालने में मदद करेगी, जबकि ड्राइवर सतर्क रहकर नियंत्रण अपने हाथ में रखेगा। यह पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग नहीं है, लेकिन ड्राइविंग को कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: 2025 में यात्री वाहन होलसेल ने बनाया रिकॉर्ड, 45.5 लाख यूनिट्स की बिक्री से ऑटो इंडस्ट्री को नई रफ्तार
लोकेशन इंटेलिजेंस बनेगी असली ताकत
इन सभी स्मार्ट फीचर्स के पीछे असली ताकत लोकेशन इंटेलिजेंस की है। यह अब सिर्फ मैप्स तक सीमित नहीं रही। हर मूवमेंट को डेटा में बदलकर रियल-टाइम फैसले लिए जा रहे हैं। आम ड्राइवर के लिए इसका मतलब है कम देरी, बेहतर रूट और आसान प्लानिंग। जबकि इंडस्ट्री के लिए ज्यादा सटीक और कुशल ऑपरेशंस में मददगार साबित होगा।
यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत
Sony-Honda और सॉफ्टवेयर पर जोर
सीईएस 2026 में Sony-Honda Mobility Group (सोनी-होंडा मोबिलिटी ग्रुप) एक बार फिर चर्चा में रहेगा। कंपनी अपने ईवी AFEELA 1 (अफीला 1) का प्री-प्रोडक्शन वर्जन और एक नया कॉन्सेप्ट दिखाने की तैयारी में है। हालांकि शो में असली नई कारों से ज्यादा ध्यान सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, ऑपरेटिंग सिस्टम और एआई क्षमताओं पर रहेगा। यह साफ संकेत है कि आने वाले समय में कारों की पहचान उनके इंजन से ज्यादा उनके सॉफ्टवेयर से होगी।
यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: हाइब्रिड वाहनों का सबसे बड़ा बाजार बना उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक ईवी अपनाने में आगे
यह भी पढ़ें - EV Car Sales: 2025 में इलेक्ट्रिक कार बिक्री 76% उछली, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स ने 83% ग्रोथ के साथ ईवी को पीछे छोड़ा
ईवी इंडस्ट्री का यथार्थवादी दौर
सीईएस 2026 का माहौल पहले की तुलना में ज्यादा शांत और यथार्थवादी हो सकता है। 2025 में ईवी सेक्टर में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके बाद कई कंपनियां आक्रामक योजनाओं से पीछे हटीं और हाइब्रिड, एसयूवी और ट्रक जैसे सेगमेंट पर फिर से ध्यान देने लगीं। अब इंडस्ट्री एक ऐसे दौर में है जहां इलेक्ट्रिफिकेशन लक्ष्य तो बना हुआ है, लेकिन उसकी रफ्तार और रास्ता ज्यादा व्यावहारिक हो गया है।
यह भी पढ़ें - Delhi Vehicles: 2025 में दिल्ली में वाहनों की हुई बंपर बिक्री, लेकिन गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री क्यों है खतरे की घंटी!
कम शोर, ज्यादा असर
इस साल सीईएस में बड़े वादों और शो-ऑफ से ज्यादा सप्लायर टेक्नोलॉजी, जैसे चिप्स, सेंसर, AI सिस्टम और मैन्युफैक्चरिंग टेक पर फोकस रहने की उम्मीद है। भले ही यह कम सुर्खियां बनाए, लेकिन यही तकनीकें आने वाले वर्षों में कारों को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और उपयोगी बनाएंगी।
यह भी पढ़ें - Lokpal Car: लोकपाल ने विवादों के बीच सात बीएमडब्ल्यू लग्जरी कारों का टेंडर किया रद्द, जानें फैसले की वजह
कारों का भविष्य: हॉर्सपावर से ब्रेनपावर तक
सीईएस 2026 यह साफ कर देगा कि कारों का भविष्य अब सिर्फ हॉर्सपावर का नहीं, बल्कि ब्रेनपावर का है। एआई, सॉफ्टवेयर और डेटा से लैस गाड़ियां न सिर्फ ड्राइविंग का तरीका बदलेंगी, बल्कि यह भी तय करेंगी कि आने वाले दशक में हम कारों से क्या उम्मीद करते हैं।