देश में कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ कारें खास तकनीक के साथ आती हैं। इन कारों में क्या खास तकनीक दी जाती है और इन कारों को किस कंपनी की ओर से लाया जाता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी के महंगे होने के बाद कार निर्माताओं की ओर से कई और तकनीक की कारों को पेश किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन कंपनियों की ओर से किन कारों को खास तकनीक के साथ पेश किया जाता है, जिनमें बेहतर एवरेज और फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
होंडा सिटी ई-एचईवी
होंडा की ओर से मिड साइज सेडान कार सिटी को स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड तकनीक के साथ लाया जाता है। इस तकनीक के साथ आने वाली सिटी को एक लीटर पेट्रोल में 28 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस कार में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 18.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति ग्रैंड विटारा
मारुति की ओर से भी इस तकनीक के साथ एक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा में यह तकनीक दी जाती है। इस एसयूवी को एक लीटर पेट्रोल में करीब 28 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.99 लाख रुपये से हो जाती है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
टोयोटा की ओर से भी अर्बन क्रूजर हाईराइडर को स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाता है। इस मिड साइज एसयूवी को भी ग्रैंड विटारा की तरह ही करीब 28 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस एसयूवी में तीन वैरिएंट में यह तकनीक दी जाती है। इसकी कीमत की शुरूआत 16.21 लाख रुपये से होती है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
टोयोटा की ओर से ही दूसरी एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस को भी स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड तकनीक के साथ लाया जाता है। इस एमपीवी को एक लीटर में करीब 23 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 24.76 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।