Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Passion Pro (पैशन प्रो) को हटा दिया है। जिससे पता चलता है कि यह बाइक भारतीय बाजार में बंद कर दी गई है।
पैशन प्रो दो वैरिएंट्स में उपलब्ध था- ड्रम और डिस्क, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 85,000 रुपये से शुरू होती हैं। बाइक में 113.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन था जो 9.02bhp का पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था।
विज्ञापन
2 of 4
Hero Passion XTec
- फोटो : Hero MotoCorp
पैशन प्रो के अलावा Passion Plus (पैशन प्लस) और Passion Xtec (पैशन एक्सटेक) उपलब्ध है, जिनकी बिक्री अभी भी जारी है। एक तरफ जहां, पैशन प्लस एक एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है। वहीं, एक्सटेक प्रो एक ज्यादा प्रीमियम वर्जन है।
विज्ञापन
3 of 4
Hero Passion XTec
- फोटो : Hero MotoCorp
Passion Xtec
पैशन एक्सटेक में वही मोटर और हार्डवेयर मिलता है लेकिन इसमें एक एलईडी हेडलाइट और एक फुल डिजिटल कंसोल है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जो आपको कॉल और एसएमएस अलर्ट मिलता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर भी है। इसके अलावा एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दी गई है। इसकी कीमत बेस मॉडल के लिए 80,038 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।
Passion Plus
हालांकि, अगर आप तुलनात्मक रूप से एक सिंपल सेटअप की तलाश में हैं, तो पैशन प्लस विकल्प हो सकता है। इसमें छोटी 97.2cc इंजन मिलता है जो 7.91bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा, पैशन प्लस एक सेमी-डिजिटल क्लस्टर, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ फंक्शन और हीरो की स्टैंडर्ड i3S टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसकी कीमत 76,301 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।