जब भी लोग नई गाड़ी खरीदते हैं तो शुरूआती दिनों में कार का काफी खास ध्यान रखते हैं। लोग कार की चमक को बरकरार रखने के लिए उसे साफ रखते हैं। ऐसे में लोग पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कार को लिमिट से ज्यादा पानी से धोने पर कार के पेंट और कलर फीका पड़ सकते हैं। साथ ही पेंट में दरार भी आ सकती है। अगर आप ऐसा लंबा समय तक करते हैं तो इस वजह से कार के बाहरी हिस्सों पर जंग लगने की परेशानी आ सकती है।
आपने भी कई बार देखा होगा कि छुट्टी वाले दिन लोग अपनी कार को पानी और साबुन से साफ करते हैं। लोगों की यह गलती कार के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है। दरअसल साबुन और पानी का मिश्रण कार की चमक और पेंट के लिए बेहद हानिकारक होता है।
कई लोग कार साफ करने के लिए सख्त स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कई बार कार साफ करते वक्त कार का पेंट खराब हो जाता है। साथ ही हल्की खरोंच भी आ जाती है। कार मालिकों की यह गलती कार की लाइफ को कम कर देती है। ऐसे में कार को लंबे समय तक दुरुस्त रखने के लिए भूलकर भी सख्त स्पंज का इस्तेमाल न करें।
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार को पानी से धोते समय गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का खास ध्यान रखना होता है। अगर गलती से पानी कार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चला गया तो फिर ठीक कराने में ज्यादा खर्चा आ सकता है।
कार जब भी बहुत ज्यादा गंदी हो या फिर किसी तरह का कीचड़ लगा हो तभी कार को पानी से धोना चाहिएय़। हालांकि, इस दौरान पानी को संभालकर खर्च करना चाहिए।