लाइफटाइम टैक्स कब चुनें
अगर आप गाड़ी को 10 साल या उससे ज्यादा समय तक रखने की सोच रहे हैं, तो लाइफटाइम टैक्स बेहतर विकल्प है। इसके कई फायदे हैं, जैसे-
- लंबे समय में पैसे की बचत
- हर 5 साल में टैक्स रिन्यू करने का झंझट नहीं
- बीच में गाड़ी बेचने पर रीसेल-वेल्यू बेहतर मिलती है
- अगर आप एक ही राज्य में लंबे समय तक रहने वाले हैं, तो यह और भी आसान विकल्प है
यह भी पढ़ें - Maserati EV: मासेराती ने भारत में लॉन्च की ग्रैन टूरिज्मो और ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर ईवी, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
5 साल का टैक्स कब बेहतर है
अगर आप गाड़ी कुछ ही वर्षों में बेचने की सोच रहे हैं, या आपकी नौकरी ट्रांसफर वाली है और आपको दूसरे राज्य में जाना पड़ सकता है, तो 5 साल वाला टैक्स ज्यादा फायदेमंद है।
इसमें एक बार में ज्यादा पैसा नहीं देना पड़ता और राज्य बदलने पर टैक्स रिफंड की जटिलता भी नहीं आती।
यह भी पढ़ें - Car Sales October 2025: अक्तूबर 2025 की कार बिक्री रिपोर्ट, भारत के टॉप-5 चार्ट में हावी रहीं ये कारें
यह भी पढ़ें - Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में ह्यूंदै i20 मालिक ने की ये बड़ी भूल, कार बेचते वक्त आप न करें ये गलतियां
आखिर में फैसला क्या
यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है-
- अगर गाड़ी लंबे समय तक रखनी है तो लाइफटाइम टैक्स चुनें।
- अगर कुछ साल बाद बेचनी है या दूसरे राज्य में शिफ्ट होना है तो 5 साल का टैक्स सही रहेगा।
यह भी पढ़ें - 125cc Bikes: ये हैं सबसे दमदार टॉप-5 वैल्यू-फॉर-मनी 125cc बाइक्स, कीमत है एक लाख रुपये से कम
यह भी पढ़ें - Traffic Challan Waiver: दिल्ली सरकार की बड़ी राहत योजना, बकाया ट्रैफिक चालान में एकमुश्त छूट की तैयारी!