फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ऑल्टो को पछाड़ ये बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Wed, 10 Jan 2018 09:52 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सजुकी डिजायर ने बिक्री के मामले में एक बार फिर ऑल्टो को पछाड़ दिया है। दिसंबर 2017 में मारुति सुजुकी ने डिजायर की 21,145 यूनिट बेची, जबकि ऑल्टो की 20,346 यूनिट ही बिक पाई। अगर पूरे साल भर की बात की जाए तब भी डिजायर-ऑल्टो में बराबर का ही मुकाबला रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - फोटो : Maruti Suzuki
साल 2017 में मारुति सुजुकी ऑल्टो की 2,57,732 यूनिट बिकी, वहीं मारुति सुजुकी डिजायर की 2,25,043 यूनिट बिकी हैं। यह बात भी गौर करने वाली है कि डिजायर के मुकाबले मारुति ऑल्टो काफी सस्ती है।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
फीचर्स की बात करें तो यह एक सेडान कार है जो कम वजन वाले HEARTEC प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। आगे की तरफ यह दिखने में कुछ हद तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी है। इसमें LED डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया ग्रिल दिया गया है। कार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, मिरर लिंक सपोर्ट करता है। 

4 of 5
Road test review of new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता है। कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 22 kmpl और डीजल इंजन 28.4 kmpl का माइलेज देता है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 एचपी की शक्ति देता है जबकि 1.3 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 75 एचपी की शक्ति देता है। ये दोनों ही कारें पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dzire
कार की कीमत 5.45 लाख से 9.41 लाख रुपये एक्सशोरूम है।  सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्राइवर व यात्रियों के लिए एयरबैग्स, ABS, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, हैडलैंप बीम एडजस्टर जैसे फीचर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें