फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADAS: कार में बहुत काम आता है एडीएएस फीचर, खूबियां जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Thu, 15 Aug 2024 12:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कार में सेफ्टी के लिए एडीएएस फीचर होना चाहिए। इस फीचर की मदद से गाड़ी से सफर काफी ज्यादा सेफ हो जाता है। इस खबर में जानिए किस तरह से यह फीचर काफी खास है। 
विज्ञापन
ADAS - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कार बाजार में आने वाली कारों में कई सेफ्टी फीचर्स आ रहे हैं। गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक भी अब कार खरीदने से पहले कार की सेफ्टी खूबियों की जानकारी लेते हैं। कार की सुरक्षा के लिए इन दिनों गाड़ी में एडीएएस यानी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर दिया जा रहा है। हालांकि, इस फीचर के लिए लोगों को ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ता है। अगर कार में यह फीचर है तो कार की सुरक्षा मजबूत हो जाती है, साथ ही गाड़ी में बैठे लोगों की लाइफ भी थोड़ी सेफ हो जाती है। 

विज्ञापन

एडीएएस फीचर की खूबियां

  • कार बाजार में एडीएएस फीचर काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बीते कुछ सालों में इस फीचर को कई कारों में पेश किया गया है। इस फीचर की वजह से गाड़ी की सुरक्षा में मजबूती बढ़ जाती है।
  • एडीएएस फीचर कार चालक को लेन छोड़ने पर अलर्ट करती है। इस वजह से ड्राइवर सेफ तरीके से सड़क पर गाड़ी चला सकता है। ऐसे में यह फीचर चालक की मदद करता है। 
  • क्रूज कंट्रोल फीचर इस सिस्टम के तहत खुद ही काम करता है। ऐसे में कार चलाने वाला आराम से आगे वाले वाहन से समान और सेफ दूरी बनाकर गाड़ी चला सकता है। 

एडीएएस फीचर की खासियत

  • अगर कार में एडीएएस फीचर है तो चालक को गाड़ी के ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी मिलती है। ऐसे में जब भी चालक ओवरटेक करना चाहता है तो इसमें एडीएएस मदद करता है।
  • एडीएएस फीचर गाड़ी को पार्क करने में भी चालक की मदद करता है। ऐसे में कार चालक आसानी से बिना किसी गड़बड़ी के पार्क कर पाता है। 
  • अगर कभी गाड़ी के ब्रेक काम करना बंद कर दें तो एडीएएस फीचर इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम पर काम करता है। ऐसे में वाहन की हादसा होने की संभावना कम हो जाती है। 
विज्ञापन

एडीएएस फीचर की डिटेल

  • एडीएएस फीचर में प्री कोलिजन अलर्ट मिलता है। इस फीचर की मदद से वाहन चालक गाड़ी के संभावित टकराने की आशंका को कम करता है। 
  • एडीएएस फीचर ट्रैफिक संकेतों की पहचान खुद ही कर लेता है। ऐसे में चालक नियमों का उल्लंघन नहीं करता है। साथ ही सड़क पर बाकी चालक भी आसानी से गाड़ी चला पाते हैं। 
  • एडीएएस फीचर गाड़ी की एडेप्टिप हैडलाइट को जरूरत पड़ने पर खुद ही ऑन और ऑफ कर देता है। इस सुविधा की मदद से चालक आसानी से गाड़ी को नियंत्रित कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें