इलेक्ट्रिक कार में मिलते हैं ढेर सारे फायदे

अमर उजाला

Sun, 11 August 2024

Image Credit : FREEPIK

बीते पांच सालों के दौरान इलेक्ट्रिक कार की मांग और बिक्री में अच्छा उछाल देखा गया है। कई वाहन कंपनियां नए-नए मॉडलों को पेश कर रही हैं। 

Image Credit : FREEPIK

क्या आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इलेक्ट्रिक कार से क्या-क्या लाभ होता है। 

Image Credit : FREEPIK

इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिक मोटर होती है, इसलिए इसकी लागत इंजन वाली कार के मुकाबले कम होती है। 

Image Credit : FREEPIK

पेट्रोल और डीजल वाली कार की तुलना में इलेक्ट्रिक कार में बेहतर और शांत ड्राइविंग अनुभव मिलता है। 

Image Credit : FREEPIK

इलेक्ट्रिक कार पर्यावरण के लिए लाभदायक रहती है, क्योंकि यह शून्ट कार्बन उत्सर्जन करती हैं और वातावरण साफ रहता है। 

Image Credit : FREEPIK

कई इलेक्ट्रिक कारों पर सब्सिडी और टैक्स छूट मिलती है, वहीं, पेट्रोल और डीजल वाली कारों में ऐसा कुछ नहीं मिलता है। 

Image Credit : FREEPIK

इलेक्ट्रिक कार की वजह से विदेशों से आयात किए जाने वाले तेल पर निर्भरता कम होती है और एनर्जी सोर्स का अच्छा इस्तेमाल हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

इलेक्ट्रिक कार में फ्यूल वाली कार के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इससे ड्राइवर्स को काफी फायदा होता है। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक मेंटेनेंस में बहुत काम आएंगे ये स्पेशल टिप्स

FREEPIK
Read Now