फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा ने लॉन्च की कैमरी हाइब्रिड, दाम 29.75 लाख

Thu, 29 Aug 2013 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कार बाजार में हाइब्रिड कारों से जुड़ा प्रयोग कोई खास कामयाब नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद कंपनियों ने इस दिशा में कोशिशें छोड़ी नहीं हैं।
विज्ञापन


जापानी कार कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने देश में तैयार की जाने वाली पहली हाइब्रिड कार कैमरी पेश की है। कैमरी के भारत में तैयार होने के कारण इसकी कीमत 29.75 लाख रुपए रखी गई है।

टोयोटा की हाईब्रिड कार काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। हाइब्रिड कार को बंगलुरु के पास बिडाडी प्लांट में तैयार किया जाएगा। भारत नौवां देश है, जहां टोयोटा हाइब्रिड वाहन का निर्माण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कैमरी हाइब्रिड' पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह के मोटर के साथ काम करती है। यह प्रति लिटर 19.16 किलोमीटर माइलेज देती है।

















इस पेशकश के संबंध में टीकेएम के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी हिरोशी नाकागावा ने कहा, "कैमरी हाईब्रिड भारत का पहला स्थानीय तौर पर निर्मित हाइब्रिड गाड़ी है। हमारी कोशिश है कि भारत में सबसे अच्छी तकनीक वाले बेहतरीन वाहन पेश किए जाएं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें