ऑटो इंडस्ट्री में जब समय अच्छा नहीं चल रहा होता और कार कंपनियों के फ्लैगशिप प्रोडेक्ट को कोई खास तव्जजो नहीं मिलती, ऐसे समय में कंपनियां अपने प्रोडक्ट के खास एडिशन लॉन्च करती हैं।
हाल ही में महिंद्रा ने स्कार्पियो का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, इसके बाद टोयोटा ने में अपनी कार का स्पेशल एडिशन भारत में उतरा है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में इटिओस और इटिओस लीवा का एक्सक्लूसिव एडिशन को पेश किया है। कंपनी ने भारत में इटिओस एडिशन की दूसरी वर्षगाठ के मौके पर यह फैसला लिया है।
कारदेखोडॉटकॉम के अनुसार कंपनी का कहना है कि नए एक्सक्लूसिव एडिशन के 1000 यूनिट ही देश में बेच जाएंगे।
नए एडिशन में रियर पार्किंग सेंसर, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, प्रीमियम फेब्रिक सीट, क्रोम गियर नॉब जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
इसके अलावा यह एक्सक्लूसिव एडिशन तीन शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक नए एडिशन की दाम की कोई चर्चा नहीं की है।
जापानी कार कंपनी टोयोटा, भारत में किर्लोस्कर मोटर के साथ मिलकर अपनी कारें पेश करती है।