यह कार 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 11 सेकेंड में पकड़ लेती है
भारत में टाटा टियागो साल 2016 की शुरुआत में लॉन्च की गई थी और कंपनी के लिए काफी पॉपुलर हैचबैक साबित हुई है। वर्तमान में यह पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध है। अब कंपनी इस कार का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन भी लाने जा रही है।
पढ़ें : Harley-Davidson ने 2.5 लाख तक घटाई अपनी बाइकों की कीमत, जानिए अब कितने में मिलेंगी
कंपनी ने टाटा टियागो के इलेक्ट्रॉनिक वर्जन को यूनाइटेड किंगडम में हुए 2017 Cenex LCV (लॉ कार्बन व्हीकल) शो में पेश किया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, टाटा टियागो इलेक्ट्रॉनिक वर्जन (EV) अपनी प्रोडक्शन स्टेज के बेहद करीब है और कार जल्द ही भारत में भी दिखाई देगी।
टाटा टियागो EV को यूनाइटेड किंगडम में स्थित टाटा मोटर्स यूरोपियन टेक्नीकल सेंटर में तैयार किया गया है। इसमें 85 किलोवाट की मोटर दी गई है जो 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। टियागो इलेक्ट्रिक एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह इसमें भी कोई गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। यानी कार के फ्रंट व्हील में सिंगल स्पीड गियरबॉक्स दिया है।
कंपनी दावा करती है कि यह कार 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 11 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 135 kmph की है। अगर यह भारत में लॉन्च हो जाती है तो देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार होगी। टाटा टियागो इलेक्ट्रॉनिक वर्जन का वजन 1040 किग्रा होगा। इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और बैटरी को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलिंग सिस्टम भी लगा है। यह कंपनी की पहली फुली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।