फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद अपडेट होकर आ रही टोयोटा Land Cruiser, हो सकते हैं ये खास फीचर्स

Mon, 04 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Toyota Land Cruiser
विज्ञापन
जापान की ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा ने जर्मनी में होने जा रहे आगामी इंटरनेशनल मोटर शो को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस दौरान मशहूर लैंड क्रूजर कार को नए अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। नए डिजाइन वाली लैंड क्रूजर 12 सितंबर को पेश की जाएगी। कार के मौजूदा मॉडल लैंड क्रूजर (J200) का प्रोडक्शन एक दशक पहले यानी साल 2007 में शुरू किया गया था। उसके बाद से कार में कोई खास बदलाव नहीं किया गया था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स से जानिए कार में 5 बड़े बदलाव क्या हो सकते हैं
विज्ञापन


1. नई लैंड क्रूजर को भी बॉडी-ऑन-फ्रेम आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कार को पूरी तरह रिडिजाइन किया जाएगा या फिर वर्तमान मॉडल में ही फेरबदल कर दिया जाएगा। 

पढ़ें : चोरी होने से बचानी है कार तो ध्यान रखें ये 5 आसान सी बात

२.  वर्तमान लैंड क्रूडर कार में 5.7 लीटर का V8 इंजन लगाया गया है जो  381 हार्सपावर और 401 पाउंड-फीट का टॉर्क जेनरेट करता है।  कार शहर में 13 mpg (करीब 5.5 किमी./ली) और हाईवे पर 18 mpg (करीब 7.6 किमी./ली) का माइलेज देती है। प्रतिद्वंदी कारों के मुकाबले यह काफी कम है। इसलिए उम्मीद की जाती है की कार के माइलेज में सुधार किया जाएगा। 
विज्ञापन


3. इसमें 11.6 इंच की स्क्रीन लगी होगी ताकी सफर के दौरान  लेटेस्ट मूवीज, गेम्स आदि का आनंद लिया जा सके। इसमें 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम होगा। इसमें कैबिन के अन्दर कुल 28 एसी वेंट्स होंगी।

4. कार के पीछे वाली सीटों को फोल्ड किया जा सकेगा और फोल्ड करने के बाद इसमें 81.7 क्यूबिक फीट का स्पेस बन जाएगा।

5. लैंड क्रूजर 2018 पहले ही बाजार में आ चुकी है और इसलिए माना जा रहा है कि अपडेटेड लैंड क्रूजर 2019 में आ सकती है। इस कार की कीमत शुरुआती 85 हजार डॉलर (करीब 54 लाख रुपए) हो सकती है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें