फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी आने वाली है टाटा नैनो, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

Wed, 13 Sep 2017 01:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Tata Nano
विज्ञापन
टाटा मोटर्स एक बार फिर अपनी नैनो कार के जरिए ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ाने जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाने जा रही है। हाल ही में टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार कोयंबटूर में टेस्ट करते हुए दिखाई दी। इस कार में बॉडीवर्क Nano GenX का था। दिखने में यह कार एक साधारण नैनो जैसी थी, हालांकि विंडो पर लगा '4BNEV-A08' स्टीकर बताता है कि यह टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन था।
विज्ञापन


पढ़ें : Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर

टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था। देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा यह कहा जा सकता है कि अगर ई-नैनो सही कीमत और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आती है तो यह काफी सफल इलेक्ट्रॉनिक-कार साबित हो सकती है।

माना जा रहा है कि टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार में लीथियम-आयन बैटरी वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी होगी, हालांकि इस कार के स्पेसिफिकेशन का ज्यादा खुलासा नहीं हो सका है। टाटा मोटर्स ब्रिटेन में स्थित टाटा मोटर्स यूरोपियन टेक्निकल सेंटर में अपनी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तकनीक को विकसित कर रहा है। हाल ही में टाटा ने Tiago इलेक्ट्रिक व्हीकल और Bolt इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक इवेंट में पेश किया गया था।  
विज्ञापन

साधारण टाटा नैनो की बात करें तो यह देश की सबसे सस्ती कार है। लेकिन न केवल कीमत बल्कि इसका इंटीरियर, माइलेज और अन्य कारक इसको एक सफल कार बनाते हैं। यह  624सीसी इंजन के साथ 38PS पावर और 51Nm टॉर्क जेनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। टाटा नैनो का माइलेज 21.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें