कंपनी का पहला प्रोडक्ट एक कॉम्पेक्ट SUV कार होगी, जो सीधे हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।
चीन की वाहन निर्माता कंपनी SAIC अपनी सब्सिडियरी कंपनी MG Motors के जरिए भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी जनरल मोटर्स के गुजरात के हलोल स्थित प्लांट को खरीदने के प्रक्रिया के आखिरी चरण में है।
पढ़ें : Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टर्स से बातचीत में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने भारतीय बाजार को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट एक कॉम्पेक्ट SUV कार होगी, जो सीधे हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।
हुंडई क्रेटा के फीचर्स की बात करें तो क्रेटा तीन इंजन विकल्पों 1.6 लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल, 1.4 लीटर सीआरडीआई डीजल व 1.6 लीटर ड्यृल वीटीवीटी इंजन के साथ आती है। ये तीनों इंजन क्रमशः 128, 90 व 123 पीएस की पावर जेनरेट करते हैं। हुंडई क्रेटा की कीमत 8.94 लाख रुपए से लेकर 14.07 लाख रुपए तक है। पेट्रोल क्रेटा की शुरुआती कीमत 8.94 लाख रुपए और डीजल वाली क्रेटा की कीमत 9.79 लाख रुपए से शुरू होती है।
राजीव छाबा ने बताया कि SAIC पहले चरण में 2 हजार करोड़ का निवेश करेगी ताकि हलोल प्लांट का नवीनीकरण किया जा सके। इसके अलावा प्लांट के प्रोडक्शन को भी 60 हजार यूनिट से बढ़ाकर 80 हजार यूनिट किया जाएगा। हालांकि उन्होंने अपने प्रोडक्ट से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉम्पेक्ट एसयूवी के बाद कंपनी छोटी MPV और एक हैचबैक भी उतारेगी। राजीव छाबा ने बताया कि कंपनी की पहली लॉन्चिंग 2019 में और दूसरी लॉन्चिंग 2020 में होगी। वर्तमान में एमजी मोटर्स चीन के बाजार में MG ZS एसयूवी कार की बिक्री करती है। इस एसयूवी को ब्रिटेन में इस साल के अंत तक उतारा जा सकता है।