फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च हुई Tata Tigor, मारुति सुजुकी Dzire से कम है कीमत

Fri, 03 Nov 2017 11:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए है
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आखिरकार Tigor कार को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च कर दिया है। Tigor AMT दो वैरिएंट XTA और XZA में मिलेगी। कंपनी ने इन वैरिएंट की कीमत क्रमश: 5.75 लाख रुपए और 6.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। दोनों ही वैरिएंट अपने मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल से 40 हजार रुपए महंगे होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर

इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर AMT से रहेगा। हालांकि टिगोर XTA एएमटी मारुति की डिजायर VXi एएमटी से 98 हजार रुपए सस्ती है, जबकि टिगोर एएमटी का XZA वैरिएंट डिजायर के ZXi ऑटोमैटिक से 1.27 लाख रुपए सस्ता है। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
AMT ट्रांसमिशन वाली टाटा टिगोर में केवल 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन विकल्प ही दिया गया है। कार 85 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि उसमें 1.05 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया था। 

ईको और सिटी मोड के अलावा टिगोर एएमटी में नया स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है। यह कार को ब्रेक रिलीज करते ही तुरंत दौड़ा देता है। XTA से 50 हजार रुपए महंगे XZA वैरिएंट की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलॉय व्हील, फॉग लैंप में क्रोम इंसर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिहाज से डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें