फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में आएगी मांजा आधारित कॉम्पैक्ट सेडान

Mon, 04 Mar 2013 06:19 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2012 भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के लिए कुछ खास नहीं रहा, लेकिन कंपनी 2013 में नया करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। कंपनी की तरफ से पहले भी बताया जा चुका है कि टाटा नए साल में कई नई कारों के साथ ही मौजूदा कारों के अपग्रेड वर्जन को लांच करेगी। अब टाटा 4 मीटर से कम लंबाई वाली नई कॉम्पैक्ट सेडान को लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


फाइनेंशियल क्रॉनिकल के मुताबिक कंपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान को मांजा प्लेटफार्म पर तैयार कर रही है और इसे जल्द ही मई या जून माह में लांच किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है 4 मीटर से कम लंबाई वाली मांजा आधारित कॉम्पैक्ट सेडान कार की शुरूआती कीमत 4.5 लाख से 5 लाख रुपये के बीच होगी। टाटा की आने वाली नई कार की सेडान सेग्मेंट की लीडर स्विफ्ट डिजायर से टक्कर होने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स की 4 मीटर से कम लंबाई वाली इंडिगो सीएस पहले से ही बाजार में मौजूद है, अब इसी सेग्मेंट में कंपनी दूसरी कार भी लांच करने की तैयारी कर रही है। नई कार को पेश करने के बाद टाटा पहली ऐसी कंपनी होगी जिसकी एक ही सेग्मेंट में दो कारें होंगी। इस समय बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की डिमांड में तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें