18 जनवरी यानी कि बुधवार को टाटा अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम क्रॉसओवर हेक्सा को लांच कर रहा है। 5 हजार से 15 हजार रुपये लेकर टाटा ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलर्स वादा कर रहे हैं कि गाड़ी की बुकिंग जनवरी 2017 के अंत तक शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक कितनी हेक्सा बुक हुई हैं इसका आंकड़ा तो सामने नहीं आया है पर माना जा रहा है भारतीय ग्राहकों से इस गाड़ी को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।
टाटा की हेक्सा में कुछ चीजें कंपनी ने आरियो से साझा की हैं। इस गाड़ी में 7 लोग बैठ सकते हैं। इसमें बड़ा 19 इंच का व्हील लो प्रोफाइल 235 सेक्शन टायर के साथ दिया गया है, शायद ऐसा इसलिए किया गया है जिससे यह एक एमपीवी की तरह दिखे। अपनी प्रीमियम छवि को जस्टीफाई करने के लिए हेक्सा में ढेर सारे फीचर्स की भरमार है। इसकी लांचिंग से पहले ही अमर उजाला आपके लिए इसके कंपलीट वेरिएंट को पूरे फीचर्स के साथ लेकर आया है। आइए आपको रूबरू करवाते हैं।
टाटा हेक्सा-एक्सई एमटी
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
वैरीकोर 320 इंजिन (150 एचपी )
5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
पावर फोल्डिंग विंग मिरर
रिमोट सेंट्रल लॉकिंग
प्रोजेक्टर हेडलैंप
स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
4 स्पीकर इंफोटेनमेंट सिस्टम
कूल्ड ग्लोवबॉक्स
टिल्ट स्टीयरिंग
टाटा हेक्सा एक्सएम -(एमटी और एटी )
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
वैरीकोर 400 इंजिन (156 एचपी)
6 स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी
रिवर्स पार्किंग सेंसर
हीटेड विंग मिरर
रियर वाइपर डिफॉगर के साथ
3 सुपर ड्राइव मोड
कस्टमाइजेबल इंटीरियर लाइटिंग
6 स्पीकर इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ब्लूटुथ, यूएसबी, ऑक्स एंड आईपॉड कनेक्टीविटी
यूएसबी एंड एसडी कार्ड वीडियो प्लेबैक एंड इमेज व्यूवर
वाइस कमांड रिकग्निशन
बॉडी कलर्ड ओआरवीएमएस एंड डोर हैंडल्स
टाटा हेक्सा एक्सटी (4*2 एटी और 4*4 एमटी)
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
वैरीकोर 400 इंजिन (156 एचपी)
6 स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी
साइड एंड कर्टेन एयरबैग
ईएसपी विद रोल ओवर मिटीगेशन
ट्रैक्शन कंट्रोल
हिल-होल्ड एंड हिल डीसेंट कंट्रोल
हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट
रिवर्स पार्किंग कैमरा
क्रूज कंट्रोल
10 स्पीकर इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ब्लूटुथ, यूएसबी, ऑक्स एंड आईपॉड कनेक्टीविटी
ऑटोमेटिक हेडलैंप्स
रेन सेंसिंग वाइपर्स
क्लाइमेट कंट्रोल
लेदर सीटें
लेदर में लिपटी हुई स्टीयरिंग व्हील
19 इंच एलॉय व्हील
डे टाइम रनिंग लाइटें