फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"रईस" को सिनेमाघरों से हटवाने के लिए दी सुपारी

Fri, 03 Feb 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम फिल्म के निर्माता ने राज्य में अपनी फिल्म रिलीज करवाने के लिए आतंकी संगठन उल्फा-आई ( यूनाइटेड लिबिरेशन फंर्ट ऑफ असम ) से मदद मांगी। पूरे राज्य में शाहरुख खान की फिल्म रईस और रितिक रोशन की फिल्म काबिल के चलते कुछ सिनेमाघर के मालिकों ने उनकी फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया। जिसके फिल्म निर्माता हिमांशु प्रसाद दास ने आतंकी संगठन अल्फा-आई को फेसबुक पर खुला पत्र लिखकर मदद मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता हिमांशु प्रसाद दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बिजनेस स्टैंडर्ड की खबरों की माने तो पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 

पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का मामला

गुवाहटी पुलिस कमिश्नर हीरेन चंद्र नाथ ने बताया कि हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए हिमांशु दास के खिलाफ भारत के हित के स्रोतों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होनें बताया कि पुलिस ने सबसे पहले दास को एक नोटिस जारी करके थाने में पेश होने को कहा। मगर वो थाने नहीं आये।

पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 121 ( भारत सरकार के खिलाफ युद्ध करने और सरकार के खिलाफ युद्ध का प्रयास करने ), धारा 121 (क) (आतंकित साजिश के  माध्यम से और अपराध को बल देना) और धारा 153 (क) ( धर्म, भाषा, नस्ल के आधार पर लोगों में नफरत फैलाना) के तहत पानबाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस कमिश्नर (साइबर यूनिट) सुलेमान अली ने दास के खिलाफ 28 जनवरी को मामला दर्ज किया था।
 
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा था खुला पत्र

आपको बता दें कि असम फिल्मों के निर्माता हिमांशु दास ने अपनी " शकीरा अहिबो बकुलतोलोर बिहू लोइ" पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए आतंकी संगठन उल्फा-आई को अपने फेसबुल पेज पर खुला पत्र लिखा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। दास ने अपनी पहली फिल्म को सिनेमाधरों में रिलीज करवने के लिए आतंकी संगठन से मदद की मांग की थी।

दास की फिल्म 20 जनवरी को राज्य के सिनेमाघरों को रिलीज हुई थी। मगर शारूख खान की फिल्म रईस और रितिक रोशन की फिल्म काबिल के चलते कुछ सिनेमाघर के मालिकों ने उनकी फिल्म के रिलीज करने से मना कर दिया। जिसके कारण दास ने अल्फा से पत्र द्वारा मदद मांगी। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें