मर्सिडीज बेंज की एसयूवी कारें भारती फिल्म इंडस्ट्री के लिए पसंदीदा बनती जा रहा हैं। कई दिग्गज फिल्म स्टार्स के पास कंपनी की GLC सीरीज से लेकर GLS सीरीज की कारें हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जुड़ गया है। जुड़वा-2 फिल्म में करने वाली तापसी ने हाल ही में नई मर्सिडीज बेंज GLE SUV कार खरीदी है।
पढ़ें: ISI मार्क से लेकर क्वालिटी तक, हेलमेट में होनी ही चाहिए ये 5 जरूरी चीजें
तापसी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया और अपनी नई कार के साथ तस्वीर अपलोड की। तापसी ने अपनी नई कार को 'मार्गरेट' नाम दिया है। यह कंपनी की मिड-साइज प्रीमियम एसयूवी कार है जिसकी कीमत 64.06 लाख से 74.58 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Let’s welcome the new member in our family ‘Margaret’ you beauty! #GiftYourself #BlueEyedBeauty
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Oct 5, 2017 at 2:18am PDT
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार के बेस मॉडल GLE 200d में 2.1 लीटर चार सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह 201 बीएचपी की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं कार के टॉप वैरिएंट 350d में 3-लीटर V6 (6 सिलिंडर) इंजन दिया गया है और यह 255 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 225kmph है। कंपनी ने पिछले साल ही कार का पेट्रोल वर्जन पेश किया था। कार के सभी वर्जन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
When real life ‘Judwaas’ come all the way to make it even more special! #ThankYou P.S look courtesy @amandeepkaur87 coz Margaret just barged in middle of her androgynous shoot!!! A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Oct 5, 2017 at 3:03am PDT
एक्सटीरियर की बात करें तो कार में इंटेलिजेंट लाइट सिस्टम के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललाइट, लेदर सीट और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर हैं। इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टिपल ड्राइविंग मोड और 8- इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है।