कार आपको कार ड्राइव करना नहीं आती है तो कोई परेशानी की बात नहीं है। अब कार ड्राइवर की मदद के बिना भी मर्सिडीज कार की सवारी कर सकते हैं।
जी हां, मर्सिडीज बेंज ए500 की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है जो ड्राइवर और बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ सकती है।
जर्मनी कार मैन्युफेक्चर डैमलर एजी का कहना है, "बिना ड्राइवर की मदद के कार को 60 मील तक टेस्ट ड्राइवर पर कामयाब पाया गया है।"
कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर चाहें तो खुद कार को ड्राइव कर सकते हैं या फिर कार को सेल्फ ड्राइव मोड पर ड्राइव कर सकते हैं।
सेल्फ ड्राइव कार कॉन्सेप्ट पर कई अन्य कंपनी पर काम कर रही हैं। फिलहाल ऐसी कारों के लिए अभी इंतजार करने की जरूरत है।
मर्सिडीज की यह कार 2020 तक बिक्री के लिए तैयार हो जाएगी।