रेनो इंडिया ने इंजन समस्याओं की वजह से अपनी सबसे चर्चित कार क्विड का प्रोडक्शन रोक दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंच कार निर्माता ने अधिक शोर के चलते 1,500 इंजन का इस्तेमाल रोक दिया है।
कंपनी ने कहा है कि उत्पादन ठहराव "नियमित रखरखाव" का हिस्सा है और इसकी वजह से क्विड की डिलिवरी पर कोई असर नहीं होगा। "मई के महीने में नियमित रखरखाव के लिए प्लांट में ऐसा आयोजित होता है।
रेनो इंडिया के प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया एक ईमेल के जवाब देते हुए कहा: "यह प्रक्रिया दो चरणों में निर्धारित किया गई थी, पहले चरण में पिछले सप्ताह आयोजित किया गया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, रेनो के मुताबिक तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ मई 21-29 तक शटडाउन की योजना बनाई है लेकिन क्विड का उत्पादन 11 मई से बंद कर दिया गया है।
सितंबर 2015 क्विड हैचबैक कार को लॉन्च किया गया था। भारत में 1.25 लाख रेनो क्विड की बुकिंग हो चुकी हैं। इसकी वेटिंग लिस्ट 5-10 महीन तक है।
भारतीय सड़कों पर 50 हजार से ज्यादा रेनो क्विड
रेनो इंडिया के मुताबिक भारतीय सड़कों पर 50 हजार से ज्यादा रेनो क्विड दौड़ रही हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।
With 50,000+ KWIDs already on Indian roads, India has a new favourite car - #RenaultKWID. https://t.co/Bf5vH265Fa
— Renault India (@RenaultIndia) May 16, 2016
इस कार के एक्टिरियर बेहद खूबसूरत हैं जिसको देखकर कार दिवाने इसकी ओर खुद को आकर्षित होने से रोक नहीं पाएंगे। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है।
रेनो क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।
माइलेज में रेनो क्विड फिर आगे है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन पर क्विड 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। जबकि मारुति अल्टो 800, 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर और इऑन 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। यह तीनों कारें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ती हैं।
रेनो क्विड के स्टैंडर्ड कार की कीमत 2.65 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 3.65 लाख है।