फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनॉ की सात सीट वाली कार रेनॉ लॉजी है तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेनॉ की 7 सीट वाली 'रेनॉ लॉजी' एमपीवी कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने खुफिया तरीके से पहली बार देश में रेनॉ लॉजी को टेस्ट ड्राइव के लिए रोड पर उतार दिया है।
विज्ञापन


रेनॉ कार कंपनी इस कार को एमपीवी सेगमेंट में उतारेगी जहां इस लॉजी कार का मुकाबला नई होंडा मोबिलियो, मारुति एर्टिगा और टोयोटा इनोवा से होगा।

गौरतलब है कि फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट, 4 लाख की हैचबैक कार और एमपीवी कार लॉन्च करने वाली है। रेनॉ लॉजी को डस्टर के प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा और काफी हद तक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी।

Image Source: IAB Indian autos blog

रेनॉ लॉजी के फीचर्स

रेनॉ लॉजी में कंपनी ने अत्‍याधुनिक तकनीकी से लैस डैशबोर्ड इस्तेमाल किया है। यही डैशबोर्ड नई रेनॉ डस्टर में भी देखने को मिलेगा जिसको कंपनी सिंतबर में लॉन्च करने वाली है। ये डैशबोर्ड मौजूदा डस्टर के डैशबोर्ड से थोड़ा अलग है। जिसको पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है।

रेनॉ लॉजी के इंजन की बात करें तो इसमें डस्टर का पावर इंजन के9के टर्बो डीजल इंजन और 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है। भारत में रेनॉ डस्टर के9के टर्बो डीजल इंजन 85पीएस (84बीएचपी) और 110पीएस (108बीएचपी) फार्म में मौजूद है।

रेनॉ लॉजी 7 सीट वाली कार है तो इस बात की काफी उम्मीद है कि इसमें 110पीएस (108बीएचपी) फार्म वाला ही इंजन इस्तेमाल होगा। रेनॉ लॉजी की कीमत 7-11 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन

भारत में एमपीवी का जलवा

भारतीय बाजार में कम कीमत में ज्‍यादा स्‍पेश वाली कारों के ‌प्रति लोगों का अधिक आकर्षण है। कम से कम समय में ही मारुति सुजुकी की एर्टिगा कार ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। एर्टिगा की डेढ़ लाख कारों की बिक्री हो चुकी है। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सेडान कार मारुति एर्टिगा का लिमिटेड एडिशन भी उतार दिया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 6.76 लाख रुपए तक है।

जापानी कार कंपनी होंडा बहुत जल्द मिड-साइज स्टाइलिश 7 सीटर एमपीवी होंडा मोबिलियो भारत में लॉन्च करेगी।

होंडा ने अपनी इस एमपीवी मोबिलियो में 5-स्‍पीड मैनुअल गियर बॉक्‍स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कार के कुल 7 लोगों के आराम से बैठने कर सवारी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें