electric car charging stations (सांकेतिक)
सरकार के थिंक टैंक माने जाने वाले नीति आयोग ने देश की राजधानी दिल्ली में 135 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो दिल्ली की 55 जगहों पर ये चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रस्ताव नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने जारी किया है। इस प्रस्ताव का मसौदा आईटी सॉल्यूशन कंपनी AC2SG ने नीति आयोग के साथ मिलकर तैयार किया है।
पढ़ें: 125cc होंडा ग्राजिया स्कूटर खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
55 स्थानों पर 135 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने के इस प्रस्ताव में 46 स्टेशन (डायरेक्ट करेंट) क्विक चार्जिंग स्टेशन होंगे जबकि 89 धीमे चार्जिंग स्टेशन (अल्टरनेट करेंट) होंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना राज्य सरकार, सराकारी विभागों और कुछ प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से की जाएगी।
इस कदम से लोग पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों को छोड़कर प्रदूषणरहित इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रेरित होंगे। केंद्र सरकार ने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वर्ष 2030 तक बिजली के जरिए वाहनों को चलाने का लक्ष्य रखा है।