फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विदेशी कार कंपनी ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया गणतंत्र, हर कोई बोल उठा जय हिन्द

Fri, 03 Feb 2017 05:25 PM IST
Auto Desk, Amar ujala, New Delhi
विज्ञापन
निसान - फोटो : Nissan
विज्ञापन
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग रूप भेष-भूषा चाहे अनेक हैं। भारत के हर जन-मन में जय हिन्द बसता है। लेकिन जब ये देश भक्ति बिज़नेस के कारण ही सही पर जब किसी विदेशी में नज़र आता है तो जोश दुगुना हो जाता है। हम जब अपना 68 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो इसी बीच जापानी कंपनी निसान ने अपनी लोकप्रिय सुपरकार जीटी-R से रेत के एक बड़े क्षेत्रफल पर भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर एक अलग कीर्तिमान बनाया है। 
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ये कारनामा

निसान - फोटो : Nissan
इसके जरिये कंपनी ने लिम्का बुक ऑफ़ इंडिया रिकार्ड्स में अपनी जगह बनाई है। पूरी दुनिया में अब तक किसी भी देश का इतना बड़ा नक्शा नहीं बनाया गया था। यह रिकॉर्ड को राजस्थान की सांभर झील के सूखे पडी एक धुल भरे बड़े क्षेत्रफल पर बनाया गया। इस कार द्वारा ड्राइविंग के दौरान ड्रा किये गया इस मैप का पूरा विडियो भी शूट किया गया। इस पूरी ड्राइव को ड्रोन के सहारे रिकॉर्ड किया गया। इस रिकॉर्ड को 2018 में प्रकाशित होने वाले लिम्का बुक में पब्लिश किया जायेगा। 
विज्ञापन

565 HP की जबरदस्त शक्ति देती है ये कार

निसान - फोटो : Nissan
भारत के इस नक़्शे का आकार लगभग 3 किलोमीटर लंबा और 2.8 किलोमीटर चौड़ा था। इसकी बाहरी परिधि 14.7 किलोमीटर की रही। इस रिकॉर्ड को जज करने के लिए लिम्का बुक के अधिकारी भी मौजूद रहे। GT-R में 3.8  लीटर का  ट्विन टर्बो वी 6 इंजन लगा है जो की 565 HP की शक्ति देता है।  इस कार को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें