कार कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (टीकेएम) अपनी लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी लेंड क्रूजर पराडो को नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने पेराडो के नए वर्जन की कीमत 84.87 लाख (एक्स शोरूम नई दिल्ली) रूपए रखी है।
टोयोटा ने अपनी इस एसयूवी के नए अवतार में काफी सारे बदलाव किए हैं। इसमें "क्रॉल कंटोल" नाम से सबसे खास फीचर दिया गया है जो एक्सेलेटर और ब्रेक ऑपरेशन्स को फिसलने और चढ़ाई के दौरान गैरजरूरी बना देता है। इसके तहत ड्राइवर का पूरा ध्यान स्टेरिंग व्हील पर ही रहता है।
हिंदुस्तान मोटर्स और फिएट मिलकर ला रहे है ये कार
इसके अलावा कंपनी ने इंटीरियर में 7 इंच डिस्प्ले स्क्रीन और टायर प्रेशर मोनिटर जैसे फीचर्स को शामिल किया है।
नई पराडो व्हाइट पर्ल क्रिस्टल साइन, सिल्वर मेटेलिक, ग्रे मेटेलिक, डार्क ब्लू मेटेलिक और ब्लैक रंगो में उपलबध कराई गई है।
कंपनी ने इसकी बुकिंग्स भी लांच होने के साथ ही शुरू कर दी गई।